
POCO को लेकर काफी समय से खबर आ रही है कि कंपनी अपनी ‘X सीरीज़’ के अंदर नए स्मार्टफोन POCO X3 Pro को इंडियन मार्केट में पेश करने की तैयारी कर रही है। इसके अलावा कुछ दिनों पहले ही इस फोन से जुड़े कई लीक सामने आए हैं जिनमें स्पेसिफिकेशन्स का भी खुलासा हुआ है। वहीं, अब पोको ने ऑफिशियल तौर पर मीडिया इनवाइट जारी कर इस बात का खुलासा कर दिया है कि कंपनी 3 मार्च को इंडिया में एक लॉन्च इवेंट का आयोजन करने वाली है। इस इवेंट में कंपनी अपने नए फोन को टेक मंच पर पेश करेगी जो कि POCO X3 Pro होगा। हालांकि, कंपनी ने फोन के नाम का खुलासा नहीं किया है। लेकिन, इनवाइट में Pro लिखा होने से साफ है कि अपकमिंग हैंडसेट पोको एक्स3 प्रो ही होगा।
POCO X3 Pro में होंगी ये स्पेसिफिकेशन्स
अब तक फोन को कई सर्टिफिकेशन्स साइट्स पर देखा जा चुका है। इन लीक्स के अुसार फोन में प्रोसेसिंग के लिए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 860 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा फोन में 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ फुल-एचडी+ डिसप्ले मिल सकती है। वहीं 91मोबाइल्स को ने कुछ समय पहले एक्सक्लूसिव जानकारी दी थी कि पोको एक्स3 प्रो दो वेरिएंट्स में लॉन्च होगा जिनमें 6GB+128GB और 8GB+256GB वेरिएंट शामिल होंगे। इसके अलावा फोन को Blue, Black और Bronze कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। इतना ही नहीं POCO X3 Pro में पावर बैकअप के लिए 5,200mAh की बैटरी दी जा सकती है। इसे भी पढ़ें: POCO F3 होगा ब्रांड का पहला 5G फोन, इन स्पेसिफिकेशन्स के साथ इंडिया में होगा लॉन्च

इंडियन साइट पर लिस्ट हुआ पोको एक्स3 प्रो
POCO X3 प्रो इंडिया लॉन्च की उम्मीद है क्योंकि फोन को कुछ समय पहले ही BIS सर्टिफिकेशन मिल चुका है। सर्टिफिकेशन साइट पर जानकारी सामने आई थी, जिसके अनुसार फोन को सिर्फ 4 जी एलटीई कनेक्टिविटी के साथ पेश किया जा सकता है। हमें उम्मीद है कि जल्द ही POCO X3 प्रो की लॉन्च डेट और दूसरी जानकारी मिल सकती है।
POCO F3
हाल ही में मीडिया रिपोर्ट्स में यह जानकारी सामने आई थी कि रेडमी के40 सीरीज़ ग्लोबल मार्केट में पोको ब्रांड के तहत पेश की जाएगी। Redmi K40 स्मार्टफोन रिब्रांडिड वर्ज़न के तौर पर Poco F3 के रूप में ग्लोबल मंच पर एंट्री लेगा। अंर्तराष्ट्रीय बाजार में साथ साथ पोको एफ3 स्मार्टफोन भारत में भी लॉन्च किया जा सकता है। Redmi K40 aka Poco F3 की जानकारी अमेरिकी सर्टिफिकेशन साइट एफसीसी की लिस्टिंग से सामने आई है।



















