
दुनियाभर में भारत ही एक लौता देश है जहां सबसे सस्ती कीमत में इंटरनेट डाटा उपलब्ध कराया जाता है। इसी कारण टेलिकॉम कंपनियों की तरफ सस्ती कीमत में रिचार्ज प्लान देने की होड़ मची रहती है। Airtel, jio, Vi के साथ ही सरकारी कंपनी BSNL भी सस्ती कीमत में रिचार्ज पैक उपलब्ध कराने में पीछे नहीं है। कंपनी के पास ऐसे कई प्लान हैं जो कीमत में कम और लाभ में ज्यादा मिलता है। इससे पहले हम जियो, एयरटेल और वोडाफोन के सस्ते रिचार्ज प्लान के बारे में आपको जानकारी दे चुके हैं। आइए आगे आपको BSNL के कम कीमत वाले टॉप 5 प्लान के बारे में जानकारी देते हैं जिनकी कीमत 100 रुपए से कम है।
BSNL का 18 रुपये वाला
BSNL का 18 रुपये वाला स्पेशल टैरिफ वाउचर (STV) सभी सर्किल्स के लिए है। इस प्लान में यूजर्स को वॉइस कॉल्स, वीडियो कॉल्स, डाटा और SMS बेनेफिट्स का कॉम्बो ऑफर मिलता है। इतना ही नहीं BSNL के इस प्लान में किसी भी नेटवर्क पर ट्रूली अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग के साथ वीडियो कॉल्स का फायदा मिलने लगा है। इस प्लान में 1GB डाटा के साथ 100 SMS का लाभ मिलता है। वहीं, इस प्लान की वैलिडिटी 2 दिन की है।

BSNL का 29 रुपए वाला प्लान
बीएसएनएल के 29 रुपए वाले प्लान में कुल 5 दिन की वैधता मिलती है। इसके अलावा प्लान में अनिलिमिटेड वाइस कॉल, 1GB डाटा और 300 SMS दिए जाते हैं। इसके अलावा BSNL यूजर्स को अनलिमिटिड ऑफ नेट और ऑन नेट वॉयस कॉलिंग मिल रही है। इसमें डेली कैपिंग लिमिट 250 मिनट की है। साथ ही यह बेनिफिट्स पूरी वैलिडिटी के दौरान आपको मिलेंगे।
BSNL का 97 रुपए वाला प्लान
यह प्लान 97 रुपये की कीमत में उपलब्ध है। इस प्लान की वैलिडिटी 18 दिनों की है और इसमें आपको 18 दिनों तक 2GB हाई स्पीड डाटा मिलेगा। पूरी वैलिडिटी के दौरान आपको इस प्लान में कुल 36जीबी डाटा मिलेगा। साथ ही इस प्लान में आपको डाटा के साथ 250 मिनट की डेली कॉलिंग की सुविधा भी मिल रही है।

BSNL का 98 रुपए वाला प्लान
इस प्लान की वैलिडिटी 22 दिनों की है और इसमें आपको 2GB डेली हाई स्पीड डाटा मिलेगा। साथ ही इस प्लान में आपको डाटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी मिल रही है।

BSNL का 118 रुपए वाला प्लान
बीएसएनएल का 118 रुपये वाला प्लान 26 दिनों की वैधता के साथ आता है। इस प्लान में यूजर्स को 0.5GB डेली डाटा के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलती है। FUP डाटा का उपभोग करने के बाद डाटा की स्पीड 40 केबीपीएस तक कम हो जाती है। इसके साथ ही यूजर्स को प्लान में 100 एसएमएस भी प्रति दिन मिलते हैं।
Note: ऊपर बताए गए सभी टॉप 5 प्लान यूपी वेस्ट के नंबर पर रिचार्ज किए जा सकते हैं। अगर आप इनमें से कोई भी नंबर रिचार्ज करने का विचार कर रहे हैं तो कृपया एक बार जांच जरुर कर लें क्योंकि बीएसएनएल के प्लान सर्किल के हिसाब से लॉन्च किए जाते हैं।





















