
रिलायंस जियो की 4जी सर्विस शुरू होने के साथ ही भारत में डाटा को लेकर प्राइस वार शुरू हो चुका है। हर रोज उपभोक्ताओं को 4जी डाटा को लेकर कोई न कोई नया आॅफर सुनने को मिलता है। वहीं आज एयरटेल ने अपने प्रमोशनल आॅफर के तहत कई आॅफर लॉन्च किए हैं जिसके तहत उपभोक्ताओं को 145 रुपये में 14जीबी तक का डाटा आॅफर दिया जा रहा है। वहीं खास बात यह कही जा सकती है कि इस 145 के प्लान में आपको एयरटेल से एयरटेल पर असीमित कॉलिंंग का भी लाभ मिल रहा है।
इस बारे में हमने जानकारी प्राप्त की तो एयरटेल का कहना था कि यह प्रमोशनल आॅफर है और उपभोक्ता कि हिसाब से अलग हो सकता है। हालांकि हमने भी जांचा तो पता चला कि कंपनी यह आॅफर दे रही है। परंतु उपभोक्ता के हिसाब से यह प्लान अलग दिया हा रहा है। हालांकि खास बात यह कही जा सकती है कि हरेक प्लान में डेर सारा 4जी डाटा मुफ्त है। हमें 149 का प्लान मिला जिसमें एयरटेल से एयरटेल पर असीमित कॉल के साथ 14जीबी डाटा प्राप्त हो रहा था। वहीं दूसरे नंबर पर 348 का प्लान मिला जिसमें 14जीबी डाटा के साथ किसी भी नंबर पर असीमित लोकल व एसटीडी कॉल दिया जा रहा था।
बेहतर 4जी कवरेज और 5जी नेटवर्क के लिए जियो ने मिलाया सैमसंग से हाथ
हालांकि आपको बता दूं कि फिलहाल यह आॅफर सिर्फ एयरटेल के प्रीपेड उपभोक्ताओं के लिए ही है। पोस्टपेड उपभोक्ता के लिए यह प्लान नहीं आया। एयरटेल के इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है।
तो क्या फ्लिपकार्ट पर बिकेगा नोकिया 3310 ?
यदि आप भी एयरटेल के पोस्टपेड उपभोक्ता हैं तो इस प्लान का लाभ उठा सकते हैं। इसके लिए सबसे जरूरी है कि
1 आपके पास 4जी फोन हो और उस फोन में आपने माई एयरटेल ऐप डाउनलोड किया हो। श्
2 यदि आपने माई एयरटेल ऐप में अपना अकाउंट बना रखा है तो सबसे पहले माई एयरटेल ऐप को आॅन करें।
3 इसके बाद अकाउंट में जाएं।

4 यहां से आपको अकाउंट बैलेंस में जाना है।
5 यहीं नीचे ब्राउज प्लान का विकल्प मिलेगा उसे क्लिक करें
6 इसके साथ ही अपके नंबर पर मौजूद एयरटेल आॅफर आ जाएगा। आप यहां से प्लान को एक्टिव कर सकते हैं।
गौरतबल है कि इस बारे में हमने जब एयरटेल से जानना चाहा तो हमें यह जानकारी दी गई कि यह प्लान एक महीने के लिए ही हो सकता है। 28 दिनों की वैधता खत्म होने पर आपके लिए कोई दूसरा प्लान आ सकता है।




















