
भारत में 4जी नेटवर्क लॉन्च करने के दौरान ही रिलायंस इंडस्ट्रीन के चेयरमैन व मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी ने घोषणा की थी कि रिलायंस जियो विश्व की पहली कंपनी है जो सिर्फ 4जी नेटवर्क सेवा प्रदान कर रही है। वहीं उन्होंने यह भी जानकारी दी थी कि रिलायंस जियो नेटवर्क 5जी रेडी भी है। अर्थात भारत में 5जी सर्विस की शुरुआत होती है तो कंपनी जल्द ही अपनी सेवाएं शुरू कर सकती। वहीं हाल में हुए कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने यह भी जानकारी दी थी कि अगले एक साल में कंपनी 99 फीसदी जनसंख्या तक अपनी नेटवर्क सेवा का विस्तार करेगी। जियो की 4जी नेटवर्क सेवा के विस्तार और 5जी नेटवर्क की तैयारी के लिए रिलायंस जियो ने सैमसंग के साथ हाथ मिलाया है।
कंपनी ने आई एंड जी (इनफीनल एंड ग्रेथ) नाम से एक प्रोजेक्ट की शुरुआत की है। जिसके तहत सैमसंग भारत में जियो नेटवर्क सर्विस के विस्तार और क्षमता के विकास में अहम भूमिका निभाएगा। इस प्रोजेक्ट के तहत सैमसंग और रिलायंस जियो का मुख्य उद्देश्य इंडोर और आउटडोर में जियो नेटवर्क को बेहतर करना है।
एयरटेल ने लिया बड़ा फैसला, 1 अप्रैल से पूरी तरह रोमिंग फ्री होगी सर्विस
रिलायंस जियो के लिए सैमसंग 850, 1800 और 2,300 मेगाहट्र्ज स्पेक्ट्रम बैंड पर कार्य करेगा और कंपनी ज्यादा आबादी वाले शहरों में बेहतर नेटवर्क कवरेज देने के लिए प्रयासरत होगी। इस बारे में रिलायंस जियो के सिनियन वाइस प्रेसिडेंट तारिक अमीन कहते हैं कि इस साझेदारी का मुख्य उद्देश्य भारत में जियो नेटवर्क क्षमता को बढ़ाना है।
जियो के डर से वोडाफोन ने माफ कर दिया 1,200 का पूरा बिल
वहीं इस बारे में सैमसंग का कहना है कि कंपनी आने वाले दिनो में ग्रामीण क्षेत्रों में भी 90 फीसदी जनसंख्या तक जियो कवरेज को पहुंचाएगी। कंपनी द्वारा पहले से ही कोर एलटीई सर्विस के अलावा बेस स्टेशन और सॉल्यूशन प्रदान की जा रही है। वहीं अब जियो के लिए सैमसंग देश भर में वोएलटीई सर्विस पर भी कार्य करेगी।
वहीं इस दौरान जियो का कहना था कि हमारी नेटवर्क पहले से आईपी रेडी है और हम अभी से ही 5जी नेटवर्क सर्विस प्रदान करने में सक्षम हैं। वहीं इस इवेंट के दौरान कंपनी ने अपनी 5जी क्षममा का प्रदर्शन भी किया। जियो द्वारा 5जी रेडियो बेस स्टेशन और मोडेम चिपसेट आदि का प्रदर्शन किया गया।


















