Jio Best Seller Plan, 1,036GB डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग बिल्कुल मुफ्त, कीमत: 199 रुपए से शुरू

Join Us icon

Reliance Jio अपने ग्राहकों को लुभाने के लिए नए-नए तरीके खोजती रहती है। वहीं, हाल ही में कंपनी ने अपने प्रीपेड प्लान को तीन नई कैटेगरी में बांटा है। इन कैटेगरी में सुपर वैल्यू, बेस्टसेलर और ट्रेंडिंग को रखा गया है। हालांकि, इन कैटेगरी में शामिल प्लान और इन रिचार्ज में मिलने वाले लाभ में कोई बदलाव नहीं किया गया है। लेकिन, यूजर अब इन नई कैटेगरी बनने के बाद आसानी से प्लान्स को चुन सकते हैं। वैसे तो कंपनी अपने यूजर्स को शानदार प्रीपेड प्लान्स की लंबी लिस्ट ऑफर करती है। लेकिन, आज हम आपको Jio के बेस्ट सेलर प्लान की लिस्ट में आने वाले रिचार्ज की फुल जानकारी देने वाले हैं। इन प्लान में कंपनी 730GB तक डाटा के साथ और भी कई लाभ ऑफर करती है। आइए जानते हैं इन प्लान के बारे में सबकुछ।

199 रुपए वाला प्लान

बेस्टसेलर की लिस्ट में कंपनी ने अपने 199 रुपए वाले प्लान को रखा है जो कि सबसे कम कीमत वाला Jio का Best Seller प्रीपेड प्लान है। जियो के 199 रुपये वाले प्लान में डेली 1.5 जीबी डेटा, सभी नेटवर्क पर फ्री और डेली 100 एसएमएस की सुविधा मिलती है। इसके अलावा कंपनी जियो ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन भी ऑफर कर रही है। जियो के इस प्रीपेड प्लान की वैलिडिटी 28 दिन है। इसे भी पढ़ें: Jio 5G Phone का लॉन्च प्लान आया सामने, इस दिन होगी बाजार में एंट्री, सस्ता लैपटॉप JioBook भी होगा लॉन्च

555 रुपए वाला प्लान

जियो के 555 रुपए वाले प्लान में भी डेली 1.5 जीबी डाटा, 100 एसएमएस और सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ जियो ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है। इस प्लान की वैधता 84 दिन है।

jio-best-monthly-plan-with-3-gb-data-in-india

599 रुपए वाला प्लान

इस प्लान की कीमत 599 रुपए है। प्लान की वैधता 84 दिनों की है। वहीं, इसमें भी सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा के साथ 100 एसएमएस डेली व कुछ जियो ऐप्स की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा प्लान में में रोज 2जीबी के हिसाब से कुल 168जीबी डाटा दिया जा रहा है। इसे भी पढ़ें: जल्दी खत्म होता है आपका डाटा, तो आज ही लें 300GB तक डाटा वाले Jio के ये प्लान

Jio POS Lite Airtel Thanks app SuperHero commission on mobile number recharge

2,399 रुपए वाला प्लान

अगर बात करें इस प्लान की तो इसमें यूजर्स को 365 दिन की वैलिडिटी मिलती है। इसके अलावा इस प्लान में कंपनी डेली 2जीबी के हिसाब से टोटल 730जीबी डाटा देती है। इतना ही नहीं प्लान यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकते हैं। इतना ही नहीं इन प्लान में यूजर्स को डेली 100 फ्री एसएमएस के साथ जियो टीवी और जियो सिनेमा जैसे जियो ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here