Jio का जलवा, 200 रुपए से कम में ये हैं बेस्ट रिचार्ज, जानें फुल डीटेल

Join Us icon

भारतीय टेलीकॉम सेक्टर में अपना जलवा बनाए रखने के लिए कंपनी शुरू से ही अलग अलग कीमतों में नए प्रीपेड प्लान्स ऑफर कर रही हैं। इन प्रीपेड प्लान का ही दम है, जिससे जियो की यूजर्स की संख्या में दिन प्रतिदिन डबल होते जा रहे हैं। वहीं, कंपनी के पास ऐसे कई प्लान्स हैं, जिसमें आप अपनी जरूरत के हिसाब से इन्हें चुन सकते हैं। इसलिए आज हम आपको रिलायंस जियो के उन प्लान की जानकारी देंगे जो 200 रुपए से कम में आते हैं। इन प्लान में अनलिमिटेड टॉकटाइम के साथ ही अच्छी वैलिडिटी भी मिलती है। आइए आपको 200 रुपये से कम में रिलायंस जियो के बेस्ट प्रीपेड रिचार्ज प्लान्स के बारे पूरी जानकारी देते हैं, जिसे जानने के लिए आप भी उत्सुक होंगे।

रिलायंस जियो का 200 रुपए से कम वाले जियो के प्लान

  • जियो का 129 रुपए वाला प्लान
  • जियो का 149 रुपए वाला प्लान
  • जियो का 199 रुपए वाला प्लान

Jio का 1GB डाटा वाला प्लान

इस प्लान की कीमत 149 रुपए है। इस प्रीपेड प्लान में 24 दिनों के लिए कुल रोज़ 1जीबी इंटरनेट डाटा भी मिलेगा। इस प्रकार रिचार्ज में टोटल 24जीबी डाटा मिलता है। प्लान में डाटा के साथ जियो से किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलती है। इसके अलावा प्लान में डेली 100एसएमएस दिए जाते हैं। इसे भी पढ़ें: Jio Best Seller Plan, 1,036GB डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग बिल्कुल मुफ्त, कीमत: 199 रुपए से शुरू

jio-best-monthly-plan-with-3-gb-data-in-india

Jio के 1.5जीबी डाटा वाले प्लान

जियो के 199 रुपये वाले प्लान में डेली 1.5 जीबी डाटा के साथ सभी नेटवर्क पर फ्री कॉलिंग का लाभ मिलेगा। इतना ही नहीं इस प्लान में डेली 100 एसएमएस की सुविधा मिलती है। इसके अलावा कंपनी जियो ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन भी ऑफर कर रही है। जियो के इस प्रीपेड प्लान की वैलिडिटी 28 दिन है। इस प्रकार प्लान में कुल 42जीबी डाटा मिलता है।

Jio के 2GB डाटा वाले प्लान

इस प्लान की कीमत 129 रुपए है। इसके साथ प्लान में 28 दिनों के लिए कुल 2 जीबी इंटरनेट डाटा भी मिलेगा। डाटा के अलावा प्लान में फ्री कॉलिंग और टोटल 300 एसएमएस का लाभ मिलेगा। इतना ही नहीं इस प्लान में जियो ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन का लाभ मिलेगा। इसे भी पढ़ें: Jio 5G Phone का लॉन्च प्लान आया सामने, इस दिन होगी बाजार में एंट्री, सस्ता लैपटॉप JioBook भी होगा लॉन्च

jio

डाटा प्लान

रिलायंस जियो 200 से कम में तीन डाटा रिचार्ज भी ऑफर करती है, जिसमें सबसे पहले बात करते हैं 101 रुपए वाले डाटा प्लान की। इस रिचार्ज में यूजर को 12 जीबी डाटा मिलता है। वहीं 151 रुपए के रिचार्ज पर 30 दिनों के लिए 40 जीबी डाटा मिलता है। जियो डेटा ऐड ऑन प्लान में 152 रुपए के रिचार्ज पर यूजर को 28 दिनों के लिए डेली 2 जीबी डाटा मिलता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here