OPPO जल्द लॉन्च करेगी नया 5G फोन Reno 6, 65W फास्ट चार्जिंग के साथ वेबसाइट पर हुआ लिस्ट

Join Us icon

कुछ समय पहले लीक के माध्यम से सामने आया था कि OPPO Reno 6 सीरीज पर काम किया जा रहा है कि जो कि पिछले साल दिसंबर में लॉन्च हुई Reno 5 लाइनअप के अपग्रेडेड वर्जन के तौर पर मार्केट में लाई जाएगी। वहीं, Digital Chat Station ने हाल ही में खुलासा किया था कि रेनो 6 सीरीज को इस साल अप्रैल या मई में पेश किया जा सकता है। इस सीरीज के अंदर Reno 6, Reno 6 Pro और Reno 6 Pro+ शामिल होंगे। हालांकि, अभी तक ऑफिशियल तौर पर इस बात की कोई जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं, अब OPPO Reno 6 को मॉडल नंबर PEPM00 के साथ 3C ऑथोरिटी ऑफ चाइनी पर सर्टिफिकेशन प्राप्त हुआ है।

इस लेख में:

OPPO Reno 6

3C सर्टिफिकेशन पर सामने आई तस्वीर में OPPO Reno6 स्मार्टफोन को मॉडल नंबर OPPO PEPM00 के साथ देखा गया है। इसी मॉडल नंबर के साथ फोन कई और सर्टिफिकेशन साइट पर स्पॉट किया जा चुका है। 3C सर्टिफिकेशन के अनुसार OPPO Reno 6 स्मार्टफोन में 65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जाएगा। इसके अलावा फोन में 5G सपोर्ट भी होगा। इसके अलावा OPPO Reno 6 के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। इसे भी पढ़ें: OPPO F19 Pro और F19 Pro Plus के बाद आ रहा है सस्ता OPPO F19 स्मार्टफोन, कीमत और स्पेसिफिकेशन आई सामने

reno-6

इंटरनेट पर सामने आई दूसरी लीक में दावा किया गया है कि ओपो रेनो 6 को मीडियाटेक डाइमेंशन 1200 प्रोसेसर के साथ पेश किया जाएगा। इसके अलावा फोन में 8GB रैम और 128GB की इंटरनल स्टोरेज होगी। साथ ही डिवाइस एंडरॉयड 11-आधारित ColorOS 11.1 पर कार्य करेगा। इसके अलावा ओपो रेनो 6 में 90Hz रिफ्रेश रेट डिसप्ले भी होगा।

reno-6-seires

OPPO Reno 6 Pro

अगर बात करें OPPO Reno 6 Pro की तो अब तक सामने आई लीक के अनुसार फोन में Qualcomm Snapdragon 870 प्रोसेसर, 12GB रैम और 256GB की इंटरनल स्टोरेज होगी। साथ ही फोन के फ्रंट में लेफ्ट साइड पर होल-पंच हो सकता है, जिसमें सेल्फी कैमर प्लेस होगा। इसे भी पढ़ें: ओपो लाया लो बजट वाला OPPO A54, इसमें है 5000mAh बैटरी और 4GB रैम

OPPO F19

दूसरी ओर कंपनी श्रीलंका जैसे एशियाई बाजारों में ओपो F19 स्मार्टफोन को लॉन्च करने के लिए कमर कस चुकी है। कंपनी ने ऑफिशियल तौर पर श्रीलंका के ट्विटर हैंडल से OPPO F19 को टीज करना शुरू कर दिया है। अब तक सामने आई रिपोर्ट के अनुसार ओपो एफ19 में 5,000mAh की बैटरी और 48 मेगापिक्सेल का ट्रिपल कैमरा सिस्टम होगा। साथ ही इसकी इसकी कीमत 20,000 रुपये से कम हो सकती है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here