लो बजट वाला स्मार्टफोन वेबसाइट पर हुआ लिस्ट, 6000mAh बैटरी के साथ करेगा एंट्री

Join Us icon

लो बजट के अंदर अपने शानदार फोन्स के दम पर पहचान बनाने वाली कंपनी Infinix इंडिया 19 अप्रैल को नया स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है जो Infinix Hot 10 Play नाम के साथ बाजार में एंट्री करेगा। वहीं, काफी समय से Infinix एक और नए एंट्री-लेवल स्मार्टफोन Infinix Hot 10i स्मार्टफोन को लेकर भी जानकारी सामने आ रही है। माना जा रहा है कि कंपनी इस फोन पर काम कर रही है और जल्द ही इस फोन को पेश करेगी। इनफिनिक्स हॉट 10आई स्मार्टफोन को अब तक कई सर्टिफिकेशन साइट्स पर देखा जा चुका है, जिसमें इंडोनेशिया की टेलिकॉम सर्टिफिकेशन वेबसाइट के साथ ही गूगल प्ले कंसोल की लिस्टिंग शामिल है। वहीं, अब स्मार्टफोन को FCC पर देखा गया है। सर्टिफिकेशन साइट पर डिवाइस के रियर डिज़ाइन को भी दर्शाया गया है और इसकी बैटरी क्षमता व चार्जिंग स्पीड की जानकारी दी गई है।

FCC लिस्टिंग

अपकमिंग Infinix Hot 10i को FCC पर सर्टिफिकेशन मिला है। FCC listing के अनुसार Infinix Hot 10i का मॉडल नंबर X659B होगा। हालांकि, लिस्टिंग में फोन का मार्केटिंग नाम सामने नहीं आया है। FCC के अनुसार, Infinix Hot 10i (X659B) में 10W चार्जिंग के लिए 5,850mAh की बैटरी होगी। दूसरे शब्दों में यह स्मार्टफोन 6,000mAh की बैटरी के साथ आएगा। इसे भी पढ़ें: रियलमी ने फिर चला बड़ा दांव, 5G और पावरफुल फीचर्स के साथ लाया ताकतवर फोन Realme GT Neo

Infinix Hot 10i का डिजाइन

जहां तक रियर डिज़ाइन का सवाल है तो फोन के टॉप पर बाएं कोने पर एक स्क्विरकल कैमरा मॉड्यूल और उसके नीचे फिंगरप्रिंट सेंसर होगा। मॉड्यूल के आकार के अनुसार, हम कम से कम इस फोन में दो कैमरों की उम्मीद कर सकते हैं। जबकि, पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर को दाईं ओर मिलेगा।

infinix-hot-10i-new

गूगल प्ले कंसोल

गूगल प्ले कंसोल पर इनफिनिक्स हॉट 10i को मॉडल नंबर Infinix-X658B के साथ लिस्ट किया गया था। लिस्टिंग में फोन का फ्रंट डिजाइन सामने आया था। इस फोन में स्क्रीन पर सबसे ऊपर बीच में सेल्फी कैमरे के लिए पंच-होल कटआउट दिया गया है। इसके अलावा लिस्टिंग से पता चला है कि इनफिनिक्स के इस फोन में मीडियाटेक हीलियो ए20 प्रोसेसर और 2 जीबी रैम दी जाएगी।

infinix-hot-10i-google-play-console

इसके अलावा इनफिनिक्स हॉट 10i में 720 x 1600 पिक्सल रिजोल्यूशन वाली डिसप्ले होगी। स्क्रीन की डेनसिटी 320 पीपीआई होगी। बात करें सॉफ्टवेयर की तो इनफिनिक्स हॉट 10i स्मार्टफोन ऐंड्रॉयड 11 ओएस पर कार्य करेगा।

इनफिनिक्स हॉट 10i के बारे में अभी ज्यादा जानकारी साने नहीं आई है। वहीं, कंपनी ने भी अभी फोन के बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है। लेकिन डिवाइस को कई सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर लिस्ट हो जाने से उम्मीद है कि फोन के बारे में जल्द मार्केट में आ जाएगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here