
Xiaomi के रेडमी ब्रांड का अपकमिंग स्मार्टफोन Redmi 20X 5G की कीमत, स्पेसिफिकेशन्स और डिजाइन पोस्टर में लीक हुए हैं। शाओमी का यह स्मार्टफोन Redmi 10X का सक्सेसर स्मार्टफ़ोन होगा, जो MediaTek Dimensity 820 चिपसेट के साथ लॉन्च किया जा सकता है। अपकमिंग Redmi 20X 5G की कीमत की बात करें तो चीन में इस स्मार्टफोन को 11,000 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। शाओमी का यह अफोर्डेबल 5G स्मार्टफोन पंच होल डिस्प्ले, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ पेश किया जा सकता है। Redmi 20X 5G के लॉन्च को लेकर फिलहाल शाओमी ने कोई ऑफिशियल एनाउंसमेंट नहीं की है।
Redmi 20X 5G : कीमत
शाओमी के अपकमिंग स्मार्टफोन Redmi 20X 5G की कीमत को लेकर पोस्टर से मिली जानकारी के मुताबिक, चीन में इस स्मार्टफोन को 999 CNY (करीब 11,000 रुपये) की शुरुआती कीमत में पेश किया जा सकता है। यह कीमत Redmi 20X 5G स्मार्टफोन के 4GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट्स की हो सकती है। Redmi 20X 5G स्मार्टफोन के चीन में लॉन्च होने के बाद ही इस स्मार्टफोन की कीमत और वेरिएंट्स सामने आ पाएगी। यह भी पढ़ें : IPL 2021: ये काम करने से Jio यूजर देख पाएंगे हर मैच मुफ्त

Redmi 20X 5G : स्पेसिफिकेशन्स
रिपोर्ट्स की माने तो Redmi 20X 5G स्मार्टफोन में 90Hz रिफ्रेश रेट की डिस्प्ले दी जा सकती है। इस फोन में सेल्फी कैमरा के लिए पंच होल कटआउट दिया जा सकता है। पोस्टर से मिली जानकारी के मुताबिक शाओमी के इस स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिए 5G कनेक्टिविटी और 48MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। इसके साथ ही शाओमी के इस स्मार्टफोन के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक इसका बेस वेरिएंट 4GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है। यह भी पढ़ें : PUBG गेम में शुरू हुई लड़ाई हाथापाई तक आ पहुॅंची, 12 साल के बच्चे की हुई मौत
Redmi 20X 5G
Xiaomi Redmi 20X 5G स्मार्टफोन पिछले साल लॉन्च किए Redmi 10X का सक्सेसर होगा, जो अपग्रेडेड स्पेसिफिकेशन्स के साथ लॉन्च किया जाएगा। Redmi 10X 5G स्मार्टफोन में 6.57-इंच की AMOLED डिस्प्ले दी जा सकती है। शाओमी का यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 820 चिपसेट के साथ 8GB तक की RAM के साथ मार्केट में उतारा जा सकता है। Redmi 10X 5G स्मार्टफोन में 48MP ट्रिपल रियर कैमरा और 20MP का फ्रंट कैमरा सेंसर दिया जा सकता है। रेडमी का यह स्मार्टफोन 4,520mAh की बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ पेश किया जा सकता है।





















