
Xiaomi के सब-ब्रांड रेडमी ने अपनी घरेलू मार्केट चीन में बहुप्रतीक्षित सीरीज Redmi 10X को पेश कर दिया है। इस सीरीज के अंदर कंपनी ने Redmi 10X और Redmi 10X Pro को पेश किया गया है जो कि 5G क्षमता के साथ आते हैं। इसके अलावा रेडमी 10एक्स और 10एक्स प्रो में बिल्कुल नए मीडियटेक डायमनसिटी 820 एसओसी दिया गया है। दोनों फोन में कैमरा के अलावा ज्यादा फर्क नहीं है। हम इस पोस्ट में आपको रेडमी 10एक्स की कीमत और स्पेसिफिकशन्स की पूरी जानकारी देंगे। डिजाइन के मामले में यह Redmi Note 9 सीरीज की तरह लगता है जो कि इंडिया में लॉन्च हो चुका है।
डिजाइन
सबसे पहले बात करते हैं Redmi 10X के डिजाइन की तो इसमें फ्रंट पर पंच होल डिसप्ले दिया गया है। जो कि फोन के मिडल में प्लेस्ड है। वहीं, बॉटम को छोड़कर फोन की डिसप्ले काफी कम बेजल्स के साथ आती है। वहीं, डिवाइस के बॉटम में थोड़े मोटो बेजल्स, टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट और स्पीकर ग्रिल्स हैं। इसे भी पढ़ें: Xiaomi ने लॉन्च किया सस्ता 5G फोन Redmi K30i, जानें क्या है प्राइस
साथ ही फोन राइट में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है जो कि पावर बटन का काम करेगा। वहीं, इसके ऊपर वॉल्यूम रॉकर बटन मौजूद है। साथ ही लेफ्ट साइट में सिम-कार्ड स्लॉट दिया गया है। अब बात करते हैं फोन के बैक पैनल की। डिवाइस में आपको स्क्वायर शेप क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसके नीचे एलईडी फ्लैश लाइट मौजूद है। वहीं, बैक में नीचे की ओर रेडमी की ब्रांडिंग दिखाई देगी।

कीमत
चीन में Redmi 10X के 6GB रैम + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत RMB 1,599 ( लगभग 17,000 रुपए), 6GB रैम + 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत RMB 1,799 (लगभग 19,000 रुपए) और 8GB रैम + 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत RMB 2,099 (लगभग 21,000 रुपए) और 8GB रैम + 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत RMB 2,399 (लगभग 25,000 रुपए) है। इसे भी पढ़ें: Infinix Hot 9 और Hot 9 Pro 29 मई को होंगे इंडिया में लॉन्च, Realme-Xiaomi को देंगे टक्कर
स्पेसिफिकेशन्स
अगर बात करें Redmi 10X की तो इसमें 6.57-इंच AMOLED FHD+ डिसप्ले दिया गया है, जिसका स्क्रीन रेजोल्यूशन (2,400×1,080 पिक्सल) है। इसमें HDR 10+, 20:9 आस्पेक्ट रेश्यो, 180Hz टत सेंपलिंग रेट और 60Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। इसके अलावा फोन में ऑक्टा-कोर 2.6GHz MediaTek Dimensity 820 चिपसेट मौजूद है। चिपसेट में Mali-G57 GPU और लिक्यूड कूलिंग टेक के साथ Mi Game Turbo 2.0 दिया गया है। फोन में दिया गया चिपसेट 5G सपोर्ट के साथ आता है।
Redmi 10X में फोटोग्राफी के लिए रियर पर ट्रिप कैमरा सेटअप दिया गया है। इस सेटअप में 48MP प्राइमरी सेंसर, 8MP वाइड-एंगल सेंसर और 2MP मैक्रो सेंसर मौजूद है। वहीं, वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए फोन में 16MP सेंसर है। साथ ही डिवाइस में पावर बैकअप के लिए 4,520mAh की बैटरी दी गई है जो कि 22.5W फास्ट चार्जिंग टेक के साथ आती है।





















