
Vivo ने भारत में हाल में ही Vivo X60 सीरीज के तीन स्मार्टफोन Vivo X60, Vivo X60 Pro, और Vivo X60 Pro+ लॉन्च किए हैं। अब कंपनी Vivo X70 सीरीज पर काम कर रहा है। चाइनीज सोशल मीडिया साइट Weibo पर एक टिपस्टर ने बताया है कि Vivo X70 सीरीज में 1/1.28-इंच से बड़ा कैमरा सेंसर, 4,500mAh बैटरी, Zeiss ऑप्टिक्स, 66W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और Samsung E4 AMOLED डिस्प्ले के साथ पेश किया जा सकता है। Vivo X70 Pro+ स्मार्टफोन को लेकर कहा जा रहा है कि Snapdragon 888 चिपसेट के साथ पेश किया जा सकता है। टिपस्टर ने इस पोस्ट में यह भी दावा किया है कि Vivo X70 सीरीज को इस साल जून में लॉन्च किया जा सकता है।

Vivo X60 Pro+, X60 Pro, और X60 स्पेसिफिकेशन्स
Vivo X60 Pro+ स्मार्टफोन में 6.56-इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जिसका रेजलूशन 2,376 × 1,080 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120Hz और टच सैंप्लिंग रेट 240Hz के साथ पेश किया है। वीवो का यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 888 SoC के साथ 12GB LPDDR5 RAM और 256GB UFS 3.1 इंटरनल स्टोरेज पेश किया गया था। यह फोन Android 11 पर आधारित Funtouch OS 11.1 पर रन करता है। इस फोन को 4,200mAh की बैटरी के साथ 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ पेश किया गया है।Vivo X60 Pro+ स्मार्टफोन में इन–डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया है। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 5G, 4G LTE, Wi–Fi 6, Bluetooth 5.2, NFC, GPS, और USB Type–C पोर्ट दिया गया है। यह भी पढ़ें : Apple iPhone SE 3 में हो सकता है 4.7 इंच का डिस्प्ले, जानें क्या होंगी स्पेसिफिकेशन्स
Vivo X60 Pro+ स्मार्टफोन में क्वाड रियर कैमरा सेटइप दिया है जिसका प्राइमेरी कैमरा 50MP Samsung GN1 सेंसर है। इसके साथ ही 48MP Sony IMX598 सेंसर, और Gimbal Stabilization, 32MP पोर्टेट लेंस और 8MP का पेरिस्कोप सेंसर दिया है।सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 32MP का कैमरा सेंसर दिया गया है।

Vivo X60 और X60 Pro दोनों स्मार्टफोन में 6.56-इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले दी है, जिनका रिफ्रेश रेट 120Hz है। इसके साथ ही सेल्फी कैमरा सेंसर के लिए पंच होल कटआउट और Corning Gorilla Glass 6 की प्रोटेक्शन दी गई है। वीवो के दोनों स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 870 SoC के साथ 12GB तक की रैम और 256GB तक की स्टोरेज के साथ पेश किया गया है।दोनों स्मार्टफोन Android 11 पर आधारित Funtouch OS 11.1 पर रन करते हैं। सिक्योरिटी के लिए इस फोन में इन-डिस्प्ले फ़िंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। यह भी पढ़ें : Apple iPhone SE 3 में हो सकता है 4.7 इंच का डिस्प्ले, जानें क्या होंगी स्पेसिफिकेशन्स
Vivo X60 और X60 Pro दोनों ही फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें प्राइमेरी कैमरा 48MP Sony IMX598 है, जिसके साथ 13MP के दो कैमरा सेंसर दिए गए हैं। इन दोनों स्मार्टफोन में 32MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। बैटरी की बात करें तो Vivo X60 स्मार्टफोन में 4,300mAh की बैटरी के साथ 33W फास्ट चार्ज और Vivo X60 Pro में 4,200mAh की बैटरी दी गई है।





















