
ऐप्पल जल्द ही अफोर्डेबल स्मार्टफोन iPhone SE 2020 का सक्सेसर लॉन्च कर सकता है। Apple का यह अपकमिंग फोन iPhone SE 3 के नाम से पेश किया जा सकता है। iPhone SE 3 के लॉन्च को लेकर कहा जा रहा है कि यह अगले साल 2022 में पेश मार्केट में उतारा जा सकता है। इस फोन को लेकर कुछ डिजाइन रेंडर सामने आए हैं, जिनके मुताबिक, iPhone SE 3 को मार्डन डिजाइन के साथ पेश किया जा सकता है। पिछले काफी समय से iPhone SE 3 को लेकर लीक रिपोर्ट सामने आ रही हैं। इस स्मार्टफोन को लेकर लेटेस्ट लीक में इसके डिस्प्ले को लेकर जानकारी शेयर की गई है।
Apple LCD iPhone leak, we now hear the next LCD iPhone SE will remain at 4.7″ in 2022. Some rumors that it may have 5G with Sub-6 GHz as well. Also hearing about a 6.1″ version in 2023 with punch hole rather than a notch.
— Ross Young (@DSCCRoss) April 1, 2021
Apple iPhone SE 3 स्मार्टफोन के बारे में लेटेस्ट लीक टिपस्टर रोस यंग (Ross Young) ने शेयर किया है। लेटेस्ट लीक रिपोर्ट की माने तो iPhone SE 3 में पुरानी 4.7 इंच की LCD डिस्प्ले दिया जा सकता है। ऐसे में Apple का यह फोन छोटी डिस्प्ले वाला कॉम्पैक्ट iPhone खरीदने की चाहत रखने वालों के लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है। iPhone SE 3 कंपनी का 5G रेडी फोन हो सकता है जो 6GHz 5G नेटवर्क सपोर्ट के साथ किया जा सकता है। यह भी पढ़ें : Oppo F19 स्मार्टफोन दमदार 5000mAh बैटरी और 48MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
हालांकि, इससे पहले Ross Young ने दावा किया था कि ऐप्पल iPhone SE 3 का नया वेरिएंट भी लॉन्च कर सकता है, जिसमें 6.1 इंच का बड़ा डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसके साथ ही उनका यह भी कहना था कि अपकमिंग iPhone में कंपनी सेल्फी कैमरा के लिए पंच होल कटआउट दिया जा सकता है। अब तक iPhone में कंपनी नॉच डिस्प्ले ऑफर करता है।iPhone SE 3 स्पेसिफिकेशन्स को लेकर फिलहाल ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। यह भी पढ़ें : PUBG गेम में शुरू हुई लड़ाई हाथापाई तक आ पहुॅंची, 12 साल के बच्चे की हुई मौत
हो सकता है सबसे सस्ता 5G iPhone
Apple की SE सीरीज कंपनी का अफोर्डेबल फोन है। ऐसे में iPhone SE 3 फोन ऐप्पल का सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन हो सकता है। इससे पहले कंपनी ने सबसे पहले iPhone 12 सीरीज को सबसे पहले 5G सपोर्ट के साथ पेश किया था। iPhone SE 3 फोन के लॉन्च को लेकर फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है।



















