
रियलमी का लेटेस्ट बजट स्मार्टफोन Realme C20 आज भारत में पहली बार सेल में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। रियलमी का यह स्मार्टफोन 8 अप्रैल को Realme C21 और Realme C25 के साथ लॉन्च किया गया था। Realme C20 स्मार्टफोन की ऑफिशियल सेल Realme की वेबसाइट और ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट Flipkart पर बिक्री के लिए आएगा। Realme C20 स्मार्टफोन को MediaTek Helio G35 SoC के साथ 2GB की RAM और 32GB इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन के बैक में 8 मेगापिक्सल और फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर दिया जा सकता है। Realme C20 स्मार्टफोन को 5,000mAh की दमदार बैटरी के साथ पेश किया गया है।
Realme C20 की कीमत और ऑफर
Realme C20 स्मार्टफोन को आज 13 अप्रैल को ऑनलाइन कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट Realme.com और शॉपिंग वेबसाइट Flipkart से खरीदा जा सकता है। रियलमी के इस फोन की सेल दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। Realme C20 स्मार्टफोन के 2GB रैम + 32GB स्टोरे वेरिएंट की कीमत 6,999 रुपये में लॉन्च किया है। ऑफर की बात करें तो कंपनी पहले दस लाख कस्टमर्स को यह फोन 6,799 रुपये में उपलब्ध करवाएगी। यानी पहले दस लाख ग्राहकों को इस फोन पर 200 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। इसके साथ ही Realme.com से इस फोन की पेमेंट MobiKwik से पेमेंट करने पर 250 रुपये और Freecharge से पेमेंट करने पर 75 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है।

Flipkart से इस स्मार्टफोन को खरीदने के दौरान Flipkart Axis Bank के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 5 प्रतिशत का डिस्काउंट मिल रहा है। इसके साथ ही नो-कॉस्ट ईएमआई पर इस स्मार्टफोन को 1,134 रुपये की शुरुआती EMI पर खरीदा जा सकता है। रियलमी का यह स्मार्टफोन कूल ब्लू और कूल ग्रे कलर वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। यह भी पढ़ें : 4000GB तक डाटा, फ्री कॉलिंग और 300Mbps तक स्पीड वाले BSNL के धांसू प्लान, कीमत 449 रुपये से शुरू
Realme C20 स्पेसिफिकेशन्स
Realme C20 स्मार्टफोन में 6.5-इंच की HD+ IPS डिस्प्ले दिया गया है। इस स्मार्टफोन सेल्फी के लिए वाटरड्रॉप स्टायल नॉच दी गई है। Realme C20 स्मार्टफोन को MediaTek Helio G35 चिपसेट के साथ पेश किया गया है। इस फोन में 2GB की LPDDR4x RAM दिया गया है। इस फोन में 32GB की स्टोरेज दी गई है। इसके साथ ही फोन की स्टोरेज को microSD कार्ड के ज़रिए 256GB तक बढ़ाया जा सकता है। यह भी पढ़ें : Vivo V21 5G इंडियन वेबसाइट पर हुआ लिस्ट, लॉन्च बेहद नजदीक
कैमरा स्पेसिपिकेशन्स की बात करें तो Realme C20 स्मार्टफोन में 8 मेगापिक्सल का सिंगल रियर कैमरा सेंसर दिया है, जिसके साथ LED फ्लैश दिया है। इसके साथ ही फोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर दिया है। इसके साथ ही बैटरी की बात करें तो इस फोन में 5,000mAh की बैटरी दी है, जो रिवर्स चार्ज सपोर्ट करता है। रियलमी का यह स्मार्टफोन Android 10 पर आधारित Realme UI पर रन करता है।
Realme C20 स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिए 4G LTE, Wi-Fi 802.11 b/g/n, Bluetooth 5.0, GPS/ A-GPS, Micro-USB, और 3.5mm हेडफोन जैक दिया गया है।





















