
Apple की ओर से जब भी अनाउंसमेंट होती है कि कंपनी कोई नया ईवेंट आयोजित करने वाली है, तब सिर्फ आईफोन फैन्स ही नहीं बल्कि पूरे मोबाइल जगत की निगाहें इस कंपनी पर टिक जाती है। अभी एप्पल की वॉयस असिस्टेंट Siri ने जब लीक किया था कि 20 अप्रैल को एप्पल का ईवेंट है तब पूरी टेक इंडस्ट्री चौकन्नी हो गई थी। वहीं अब अफवाह को हकिकत में बदलते हुए एप्पल ने घोषणा कर दी है कि कंपनी आने वाली 20 अप्रैल को Spring loaded नाम के Apple ईवेंट का आयोजन करने जा रही है।
Apple ने बताया है कि कंपनी आने वाली 20 अप्रैल को एक नया नया ईवेंट आयोजित करने वाली है जिसे Spring Loaded की टैगलाईन दी गई है। एप्पल का यह ईवेंट कैलिफोर्निया के एप्पल पार्क में ही आयोजित किया जाएगा जिसका प्रसारण भारत समेत पूरी दुनिया में होगा। यह एप्पल ईवेंट 20 अप्रैल को भारतीय समयानुसार रात को 10 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा जिसके मंच के कई नए एप्पल प्रोडक्ट्स को पेश किया जाएगा। Apple ने हालांकि अभी तक नहीं बताया है कि ईवेंट में कौन-कौन से प्रोडक्ट पेश होंगे लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स और लीक्स के आधार हमने अनुमान लगाया है कि 20 अप्रैल की रात क्या नया आ सकता है।

Apple iPad Pro 2021
20 अप्रैल को आयोजित होने वाले एप्पल ईवेंट में आईपैड की नई रेंज बाजार में उतारी जा सकती है। इन आईपैड्स की लुक और डिजाईन पिछले साल के मॉडल्स जैसी हो सकती है परंतु सामने आई रिपोर्ट्स के अनुसार इस साल आने वाले Apple iPad की स्क्रीन 11 इंच और 12.9 इंच का देखने को मिल सकता है। इन आईपैड्स में एलईडी डिसप्ले पैनल के साथ ही यूएसबी टाईप सी पोर्ट दिया जा सकता है। यह भी पढ़ें : Apple iPhone 13 Pro में हो सकता है Android फोन वाला ये खास फीचर
iPad Mini
एप्पल आईपैड के साथ ही Spring Loaded Apple Event के मंच से नया आईपैड मिनी भी टेक मार्केट में कदम रख सकता है। रिपोर्ट्स में सामने आई डिटेल्स के अनुसार इस आईपैड का स्क्रीन साईज़ 8.5 इंच से लेकर 9 इंच तक का होगा। iPad Mini में प्रोसेसर को पहले से फास्ट बनाया जाएगा जो परफॉर्मेंस को इम्प्रूव करेगा। साथ ही नए आईपैड में बेहतर कैमरा देखने को मिल सकता है।

Apple Pencil 3
एप्पल द्वारा 20 अप्रैल को आयोजित किए जाने वाले ‘स्परिंग लोडेड’ ईवेंट के लोगों पर नज़र डालें तो इस बात को आसानी से माना जा सकता है कि इस दिन एप्पल नई पेंसिल को भी पेश कर सकता है। इस पेंसिल के नाम को लेकर तो कोई जानकारी नहीं है लेकिन उम्मीद ही जा सकती है कि यह पहले से भी बेहतर गेस्चर व नेविगेट फीचर्स के लैस होकर बाजार में आएगी और एडवांस तकनीक पर बनी होगी। यह भी पढ़ें : Apple भी ला रहा है पंच-होल डिसप्ले वाला iPhone, देखें क्या होगा नाम और कब होगा लॉन्च
AirTags
माना जा रहा है कि 20 अप्रैल को एप्पल अपना नया प्रोडक्ट AirTags भी दुनिया के सामने पेश कर दे। एयरटैग्स पर कंपनी लंबे समय से काम कर रही है और हो सकता है कि इस महीने यह इंतजार खत्म हो जाए। Apple AirTags एक ब्लूटूथ ट्रैकिंग डिवाईस है जिसमें चिप लगी होगी। यह टैग किसी भी सामान पर चिपकाया जा सकता है जिससे उस सामान को कभी भी ट्रैक करके ढूंढा जा सकता है। यह एयरटैग गाड़ी की चाबी या पर्स जैसे आईटम्स के लिए बनाया गया है जिसे हर वक्त iPhone से कनेक्ट करके रखा जा सकता है।

iMac 2021
प्रोफेशनल लोगों के लिए बेहद ही मददगार एप्पल का कंम्प्यूटर यानि iMac भी इस ईवेंट में नए रूप के साथ लॉन्च हो सकता है। आशा कर सकते हैं कि एप्पल इस 20 अप्रैल को नए आईमैक टेक जगत के सामने पेश कर दे जो न सिर्फ प्रोसेसिंग पावर में पहले से ज्यादा ताकतवर होंगे बल्कि लुक और डिजाईन में भी ज्यादा स्लीक, अटरेक्टिव तथा कम बेजल्स वाले हो सकते हैं। यह भी पढ़ें : Samsung ने लगाई Apple के घर में सेंध, Galaxy फोन की ही तरह चलने लगा iPhone
AirPods 3
खबर तो पुख्ता नहीं है लेकिन एप्पल फैन्स को इंतजार है कि ईवेंट के मंच से एप्पल नए एयरपॉड्स भी लॉन्च कर दें। कुछ समय पहले खबर आई थी कि साल 2021 की पहली छमाही में कंपनी इयरबड्स का नया वर्ज़न लेकर आएगी। ऐसे में उम्मीद ज्यादा बन रही है कि शायद यही वो ईवेंट है जिसके मंच से नए Apple AirPods मार्केट में उतारे जाए।

Apple TV 2021
लीक्स की मानें तो एप्पल अपने स्मार्ट टेलीविज़न के भी अपग्रेडेड मॉडल इस ईवेंट के मंच से पेश कर सकती है। नए Apple TV में गेमिंग का खास ख्याल रखा जाएगा जिसके साथ ही नए फीचर्स व एडवांस टेक्नोलॉजी वाला टीवी रिमोट, अपग्रेडेड प्रोसेसर तथा 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाली डिसप्ले नए एप्पल टीवी में देखने को मिल सकती है।





















