सैमसंग ने दिया एप्पल को धोबी पछाड़, चारों खाने चित हुई दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी

Join Us icon

Samsung ने दुनिया के सबसे बड़े स्मार्टफोन मैन्यूफैक्चर्र Apple को पटखनी देते हुए पहले पायदान पर पहुंच गया है। Canalys की ग्लोबल स्मार्टफोन एनालिसेस रिपोर्ट के मुताबिक, सैमसंग ने ग्लोबल मार्केट में 76.6 मिलियन स्मार्टफोन बेचे हैं। पिछले साल से तुलना करें तो सैमसंग के स्मार्टफोन बिक्री में 27 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। वहीं पहले क्वार्टर में Apple ने 52.4 मिलियन आईफोन शिप किए हैं। Canalys की रिपोर्ट्स की माने तो पहले क्वार्टर में स्मार्टफोन कंपनियों ने 347 मिलियन स्मार्टफोन बेचे हैं। पहले क्वार्टर में चाइनीज कंपनियों की ओर Xiaomi ने सबसे ज्यादा फोन बेचे हैं। इस दौरान शाओमी ने 49 मिलियन स्मार्टफोन बेचे हैं।

2021 के पहले क्वार्टर में बिक्री का आंकड़ा

ब्रांड2021 पहले क्वार्टर में शिपमेंट (मिलियन)2021 पहले क्वार्टर में मार्केट शेयरएनुअल ग्रोथ
सैमसंग76.522%28%
ऐप्पल52.415%41%
शाओमी4914%62%
ओप्पो37.611%60%
वीवो3610%48%
दूसरे ब्रांड95.928%-2%
कुल347.4100.00%27%

 

Canalys ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि कोरोना महामारी के बाद यह स्मार्टफोन मार्केट में तेजी देखने को मिली थी। इस दौरान ग्लोबल स्मार्टफोन सेल्स में 27 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली थी। इस साल की पहले क्वार्टर में स्मार्टफोन कंपनियों ने कुल 347 मिलियन यूनिट स्मार्टफोन शिप किए थे। यह भी पढ़ें : Redmi फोन में लगी आग, जानें क्या है पूरा मामला

पहले पायदान पर पहुंचा सैमसंग

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि 2021 के पहले क्वार्टर में Samsung ने 76.5 मिलियन स्मार्टफोन शिप किए हैं। इस दौरान कंपनी का मार्केट शेयर 22 प्रतिशत का है। इसके साथ ही रिपोर्ट में कहा गया है कि इसके चलते कंपनी ने स्मार्टफोन बिजनेस में क्वार्टली 66 प्रतिशत प्रॉफिट गेन किया है। माना जा रहा है कि सैमसंग के स्मार्टफोन बिक्री में यह तेजी कंपनी की लेटेस्ट फ्लैगशिप Galaxy S21 सीरीज के चलते देखने को मिली है। यह भी पढ़ें : Xiaomi ने Redmi Note 10 की कीमत में किया इजाफा, जानें क्या हैं नए दाम

इस दौरान Apple ने 52.4 मिलियन iPhone शिप किए और उसका मार्केट शेयर 15 प्रतिशत रहा। माना जा रहा है कि चीन में कंपनी के लेटेस्ट 5G इनेबल iPhone 12 लाइनअप को मिले पॉजिटिव रिस्पॉन्स के चलते ऐप्पल पहले क्वार्टर में दूसरे नंबर पर बना हुआ है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here