
ओपो के आगामी स्मार्टफोन को लेकर हाल ही में खबर आई थी कि कंपनी 23 मार्च के अपना एक सेल्फी सेंट्रिक फोन पेश कर सकती है। लीक में इसे ओपो एफ3 बताते हुए इसका मीडिया इन्वाईट शेयर किया गया था, जिससे पता चला था कि ओपो का यह फोन डुअल फ्रंट कैमरा सपोर्टिड होगा। वहीं अब ताजा लीक में ओपो के आगामी स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स भी सामने आ गई है।
जेडटीई का नया स्मार्टफोन हुआ लिस्ट, जानें फीचर और स्पेसिफिकेशन्स
एंडरॉयड प्योर ने रिपोर्ट पब्लिश करते हुए 23 मार्च को लॉन्च होने वाले ओपो के स्मार्टफोन की जानकारी दी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि ओपो एफ3 और एफ3 प्लस को लॉन्च करने वाली है जो सेल्फी के लिहाज से एक बेहतरीन डिवाईस होगा। रिपोर्ट के अनुसार इस फोन में 16-मेगापिक्सल और 8-मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे होंगे तथा रियर पैनल पर भी 16-मेगापिक्सल का सेंसर होगा।

फोन की अन्य स्पेसिफिकेशन्स पर नजर डालें तो ओपो एफ3 में 1080पिक्सल वाली 6-इंच की फुलएचडी डिसप्ले दी जा सकती है जो कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 से प्रोटेक्टिड होगी। कंपनी द्वारा यह फोन कलर ओएस 3.0 आधारित एंडरॉयड मार्शमेलो पर पेश किया जा सकता है जो आॅक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 653 चिपसेट पर कार्य करेगा।
जानें कैसे करें एंडरॉयड फोन में स्क्रीन पिनिंग और क्या हैं इसके फायदे
ओपो के इस फोन में 4जीबी रैम के साथ 64जीबी की इंटरनल मैमोरी होगी जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 256जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। लीक के अनुसार ओपो एफ3 प्लस में 4,000एमएएच की बैटरी होगी तथा यह फोन डुअल सिम के साथ ही 4जी एलटीई सपोर्टिड होगा।




















