6,000mAh बैटरी और 5 कैमरे के साथ इंडिया आ रहा Samsung Galaxy M32, दाम होगा कम

Join Us icon

साउथ कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक कंपनी सैमसंग काफी समय से बजट और मिड रेंज स्मार्टफोन सेगमेंट में एक के बाद एक शानदार मोबाइल लॉन्च कर अपने प्रतिद्वंदी कंपनियों को चुनौती पेश कर रही है। वहीं, अब खबर सामने आ रही है कि कंपनी Galaxy M Series में एक नया फोन Samsung Galaxy M32 लॉन्च करने वाली है। हाल ही में सैमसंग के इस अपकमिंग फोन को Geekbench पर स्पॉट हुआ था, जहां फोन की स्पेसिफिकेशन डीटेल्स के बारे में जानकारी सामने आई थी। वहीं, अब इस फोन को मॉडल नंबर SM-M325FV/DS के साथ स्पॉट हुआ है। इस लिस्टिंग से साफ हो गया है कि कंपनी जल्द ही फोन को टेक मंच पर पेश करने वाली है।

Samsung Galaxy M32 कब होगा लॉन्च

लिस्टिंग में फिलहाल फोन के लॉन्च को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन, बार-बार नई सर्टिफिकेशन पर इस फोन के स्पॉट होने को देखते हुए लग रहा है कि जल्द मार्केट में यह फोन लॉन्च होगा। वहीं, उम्मीद की जा रही है कि यह फोन गैलेक्सी एम31 का ही अपग्रेडेड वर्जन होगा। संभावना जताई जा रही है कि गैलेक्सी एम32 लॉन्च हो चुके Galaxy A32 4G का रिब्रांडेड वर्जन होगा। इसे भी पढ़ें: SID 2021 में सैमसंग और LG की रहेगी धूम, Samsung मल्टी फोल्ड डिस्प्ले पैनल S-Foldable से उठाएगा पर्दा

samsung_galaxy_m32_bluetooth_sig

Samsung Galaxy M32 के स्पेसिफिकेशन

ब्लूटूथ एसआईजी सर्टिफिकेशन साइट पर गैलेक्सी एम32 को SM-M325FV/DS मॉडल नंबर से देखा गया है। सर्टिफिकेशन साइट से मिली जानकारी के मुताबिक, सैमसंग गैलेक्सी एम32 में Bluetooth 5.0 कनेक्टिविटी देखने को मिलेगी। इस 4जी फोन को लेटेस्ट एंड्रॉइड 11 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ लॉन्च किया जाएगा।

इस फोन को 6जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज ऑप्शन में लॉन्च किया जा सकता है। वहीं इसमें MediaTek Helio G80 प्रोसेसर देखने को मिलेगा। हालांकि, पक्की जानकारी नहीं है कि डिवाइस में क्या फीचर्स होंगे।

Samsung अपकमिंग फोन Galaxy M32

Samsung Galaxy M32 की बाकी फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.4 इंच का HD+ AMOLED डिस्पले देखने को मिलेगा। इसके अलावा सैमसंग के इस अपकमिंग फोन में क्वॉड रियर कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा, जिसका प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का होगा। इसके साथ ही 8 एमपी का अल्ट्रावाइड लेंस और 2-2 मेगापिक्सल का डेप्थ और मैक्रो सेंसर होगा। इसे भी पढ़ें: Samsung Galaxy F41 और Galaxy M31 को सस्ते में खरीदने का मौका, मिल रहा धमाकेदार डिस्काउंट

इस फोन में सेल्फी के लिए 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा हो सकता है। सैमसंग गैलेक्सी एम32 को 6000 एमएएच की बैटरी हो सकती है, जो फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकती है। सैमसंग इस फोन को जल्द ही भारत में लॉन्च कर सकती है और इसकी संभावित कीमत 10 से 15 हजार रुपए के आस-पास हो सकता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here