
पॉपुलर स्मार्टफोन ब्रांड Poco ने आज भारत समेत दुनियाभर में अपने सबसे ज्यादा बिकने वाले बजट फोन Poco M3 के प्रो मॉडल का 5जी वेरिएंट POCO M3 Pro 5G आज ऑफिशियल तौर पर लॉन्च कर दिया है। यह फोन कम दाम में बेहतरीन फीचर्स के साथ ही खास डिजाइन के साथ पेश किया गया है। वहीं, पोको एम3 प्रो 5जी को मीडियाटेक प्रोसेसर और हाई रिफ्रेश रेट से लैस किया गया है। फोन कंपनी की पैरेंट कंपनी शाओमी के रेडमी नोट 10 5G का ही रिब्रांडेड वेरिएंट है। आइए आगे आपको इस दमदार फोन के बारे में आगे पूरी जानकारी देते हैं।
POCO M3 Pro 5G का डिजाइन
पोको का यह नया फोन पंच-होल डिसप्ले पर लॉन्च हुआ है जिसे कंपनी ने डॉट डिसप्ले पर नाम दिया है। स्क्रीन के तीन किनारे बेजल लेस हैं तथा हल्का चौड़ा चिन पार्ट दिया गया है। पंच-होल स्क्रीन के उपरी ओर ठीक बीच में दिया गया है। फोन के बैक पैनल पर क्वॉड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जो लेफ्ट की ओर स्थित है। इस सेटअप को पोको की ब्रांडिंग कवर के अंदर रखा गया है। फोन के रियर पर मौजूद POCO की ब्रांडिंग कंपनी इससे पहले पोको एम3 में दे चुकी है। इसके अलावा फिंगरप्रिंट सेंसर राइट साइड पर लगे पावर बटन में एम्बेड किया गया है। इसे भी पढ़ें: Xiaomi, Realme, Vivo, OnePlus और OPPO के कौन-से फोन सबसे पहले होंगे Android 12 पर अपडेट, यह रही फुल लिस्ट

POCO M3 Pro 5G का डिसप्ले
पोको एम3 प्रो 5जी स्मार्टफोन को 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 2400 X 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5 इंच की फुलएचडी+ एलसीडी डिसप्ले सपोर्ट करता है। फोन की डिसप्ले कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 से प्रोटेक्टेड है जो 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। साथ ही यह फोन 1100निट्स ब्राइटनेस भी सपोर्ट करता है। इन खूबियों के बाद फोन की डिसप्ले काफी खूबसूरत दिखाई पड़ती है।

POCO M3 Pro में कितना है कैमरा
फोटोग्राफी के लिए POCO M3 Pro में रियर पर ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इस सेटअप में 0.8µm पिक्सल के साथ 1/2.0” सेंसर और अपर्चर f/1.8 वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके अलावा फोन में दो 2MP कैमरा (मैक्रो और डेप्थ) दिए गए हैं। वहीं, फ्रंट पर वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए 8MP का कैमरा मिलेगा।

प्रोसेसिंग पावर
पोको ने अपने इस फोन को शक्ति देने के लिए 7nm डाइमेंशन 700 चिप को चुना। इसमें 2.77 Gbps तक की पीक डाउनलोड स्पीड और Cortex-A76 कोर की एक जोड़ी, साथ ही एक माली G57 GPU है। तुलना के लिए, वैनिला M3 के अंदर स्नैपड्रैगन 662 चार कॉर्टेक्स-ए73 आधारित कोर और एक एड्रेनो 610 के साथ एक 11nm चिप है। नए सीपीयू कोर व्यक्तिगत रूप से बहुत तेज हैं और उनमें से केवल दो होने के बावजूद एक साथ तेज हैं। नया GPU भी शानदार प्रदर्शन का वादा करता है। फोन में आपको 64GB या 128GB UFS 2.2 स्टोरेज के साथ क्रमशः 4GB या 6GB RAM (LPDDR4X) मिलेगी। इसे भी पढ़ें: Xiaomi ने ट्वीटर पर की अपने Mi 11 स्मार्टफोन की तारीफ, लेकिन ट्वीट के लिए यूज़ कर लिया Apple iPhone

बैटरी और कनेक्टिविटी ऑप्शन
यह 5,000mAh की बैटरी के साथ आता है। वहीं, Poco M3 में 6,000mAh की बैटरी थी। इसके अलावा POCO M3 Pro 5G की बैटरी 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। वहीं, फोन एंडरॉयड 11 पर बेस्ड MIUI 12 पर कार्य करता है। वहीं, फोन में सभी बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स दिए गए हैं।
POCO M3 Pro 5G का क्या है प्राइस
POCO M3 Pro के 4GB + 64GB वर्जन की कीमत लिए EUR 179 (लगभग 16,000 रुपए) और 6GB + 128GB वर्जन की कीमत EUR 199 (लगभग 17,750 रुपए) है। लेकिन, कंपनी ने एक स्पेशल ऑफर के तहत फोन को क्रमश: 159 यूरो और 179 यूरो की शुरुआती कीमत में सेल करने की घोषणा की है। POCO के इस नए फोन को येलो, कूल ब्लू और पावर ब्लैक कलर ऑप्शन में लाया गया है। इसके अलावा डिवाइस यूरोप में 20 मई से Amazon, POCO की वेबसाइट, AliExpress और Goboo के माध्यम से सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। हालांकि, अभी POCO M3 Pro 5G के इंडिया लॉन्च पर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।





















