
साउथ कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक कंपनी सैमसंग जल्द ही गैलेक्सी ए सीरीज में अपना नया 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। मान जा रहा है कि नया फोन Samsung Galaxy A22 स्मार्टफोन होगा जो कि 4G और 5G दो वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है। हाल ही में 91मोबाइल्स ने एक्सक्लूसिव तौर पर गैलेक्सी ए22 के डिजाइन और कलर्स की जानकारी दी थी। वहीं, अब Galaxy A22 के ऑफिशियल लॉन्च से पहले इसकी कीमत की जानकारी मिली है। फोन के प्राइस की जानकारी सामने आने के बाद साफ है कि फोन जल्द ही ऑफिशियल तौर पर लॉन्च हो सकता है।
Samsung Galaxy A22 5G का प्राइस
टेक वेबसाइट DealNTech के अनुसार अपकमिंग गैलेक्सी A22 5G को यूरोप में एक रिटेलर की वेबसाइट पर देखा गया है, जहां इसकी कीमत का खुलासा हुआ है। लिस्टिंग से पता चलता है कि गैलेक्सी A22 5G की कीमत €185 (लगभग 16,487 रुपए) होगी जो कि फोन के 64GB वेरिएंट की होगी। अफसोस की बात है कि रिटेल लिस्टिंग से स्मार्टफोन के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिली है। इसे भी पढ़ें: Samsung ने फिर बनाया Apple का मजाक, वीडियो शेयर कर कहा – ‘फोन अपग्रेड करें डाउनग्रेड नहीं’

Samsung Galaxy A22 का डिजाइन
हाल ही में हमारे द्वारा जारी की गई एक्सक्लूसिव जानकारी के अनुसार Samsung Galaxy A22 5G और 4G मॉडल में पेश किया जाएगा और इन दोनों ही फोन में हल्का सा अंतर होगा। दोनों ही मॉडल में फ्रंट कैमरा के लिए नॉच मिलती है लेकिन 5G वेरिएंट में दी गई बैजल्स पलती लगती हैं। सैमसंग के अपकमिंग स्मार्टफोन के बैक में स्क्वायर कैमरा मॉड्यूल मिलेगा। लेकिन, Galaxy A22 5G स्मार्टफोन में जहां ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है वहीं सैमसंग के इस 4G स्मार्टफोन में क्वाड रियर कैमरा होगा।

क्वाड कैमरा सेटअप वाले फोन में LED फ्लैश कैमरा मॉड्यूल के नीचे दिया गया होगा। वहीं ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप वाले मॉडल में फ्लैश में कैमरा सेंसर के साथ दिया जाएगा। Samsung Galaxy A22 स्मार्टफोन को चार कलर ऑप्शन – व्हाइट, ब्लैक, पर्पल और ग्रीन में पेश किया जाएगा। सैमसंग के अपकमिंग Galaxy A22 स्मार्टफोन के 5G वेरिएंट में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया है। Samsung Galaxy A22 5G स्मार्टफोन में LCD डिस्प्ले दिया जा सकता है, वहीं इस फोन के 4G वेरिएंट में AMOLED डिस्प्ले पैनल दिया गया है। इसे भी पढ़ें: सस्ता 5G Phone ले रहे हैं तो इन 5 बातों का जरूर रखें ख्याल
Samsung Galaxy A22 5G स्पेसिफिकेशन्स
Samsung Galaxy A22 5G स्मार्टफोन में 6.4 इंच FHD+ LCD डिस्प्ले दिया जा सकता है। सैमसंग के इस 5G स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 700 प्रोसेसर दिया जाएगा। सैमसंग के इस फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें 48MP+5MP+2MP कैमरा होंगे। सैमसंग के इस फोन के 5G और 4G दोनों मॉडल 5,000mAh की बैटरी और 15W फास्ट चार्ज के साथ पेश किए जाएंगे।





















