
iQOO ने कुछ महीने पहले ही iQOO U3x 5G नाम के फोन को लॉन्च किया था। इस फोन की खास बात यह थी कि यह 90Hz के रिफ्रेश रेट के साथ आने वाला कंपनी का सस्ता 5G स्मार्टफोन था। वहीं, अब फिर कंपनी एक और नया फोन मार्केट में लेकर आई है। इस नए फोन को कंपनी ने अपनी घरेलू मार्केट चीन में iQOO U3x 4G स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। फिलहाल यह हैंडसेट सिर्फ चीन में लॉन्च किया गया है। भारत में इसके जल्द लॉन्च होने की संभावना है। लेकिन, अभी पक्के तौर पर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। आइए इसके बारे में जानते हैं सब कुछ।
iQOO U3x 4G की स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
iQOO U3x 4G वेरिएंट में 6.5-इंच की HD+ LCD डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1600×720 पिक्सल है और इसका आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। इसमें वॉटरड्रॉप नॉच भी है जिसमें फ्रंट सेल्फी शूटर है। हुड के तहत स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो G80 SoC का स्पोर्ट है जो 12nm निर्माण प्रक्रिया पर बनाया गया है। जबकि ग्राफिक्स के लिए फोन में माली G52 GPU है। साथ ही स्मार्टफोन 6GB LPDDR4x रैम और 128GB तक emmc 5.1 स्टोरेज दी गई है। इसे भी पढ़ें: iQOO Z3 5G फोन तीन वेरिएंट्स में होगा लॉन्च, कीमत होगी 19,990 रुपये से शुरू

ऑप्टिक्स की बात करें तो हैंडसेट में एलईडी फ्लैश के साथ 13MP का डुअल-रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी 13MP इकाई को 2MP डेप्थ सेंसर के साथ जोड़ा जाता है। फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8MP का शूटर है। हैंडसेट एंडरॉयड 11 आधारित ओरिजिनओएस 1.0 . पर कार्य करता है।
हैंडसेट में 18W फास्ट-चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी मिलती है। यह एक माइक्रो-यूएसबी पोर्ट, एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, एक 3.5 मिमी ऑडियो जैक और माइक्रो-एसडी कार्ड स्लॉट के साथ आता है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 4G, डुअल सिम, 2.4/5GHz वाईफाई, ब्लूटूथ 5.0, GPS, Beidou, GLONASS, GALILEO शामिल हैं। इस स्मार्टफोन का डाइमेंशन 164.41×76.32×8.41 मिलीमीटर और वज़न 191.4 ग्राम है। इसे भी पढ़ें: iQOO ने लॉन्च किया नया 5G फोन Neo 5 Lite, इसमें है 12GB रैम और 4,500mAh बैटरी जैसे पावरफुल फीचर्स
iQOO U3x 4G का प्राइस
iQOO U3x को दो वेरिएंट में पेश किया गया है। दोनों ही वेरिएंट में 128GB स्टोरेज मौजूद है। डिवाइस के 4GB रैम और 128GB स्टोरेज दी गई है, जिसकी कीमत RMB 899 (लगभग 10,250 रुपए) और 6GB रैम और 128GB की स्टोरेज की कीमत RMB 1,099 (लगभग 12,500 रुपए) है।




















