
Infinix का नाम उन मोबाइल ब्रांड्स में शामिल है जो कम कीमत पर बेहतरीन स्पेसिफिकेशन्स वाले फोन लॉन्च करती है। इनफिनिक्स ब्रांड की इन्हीं खासियतों के चलते लोग Xiaomi व Realme के सामने Infinix को एक अच्छा आप्शन मानने लगे हैं। इनफिनिक्स ने इसी कड़ी में आज भारत में अपने दो नए स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं जिन्होंने Infinix Note 10 और Infinix Note 10 Pro नाम के साथ मार्केट में एंट्री ली है। कंपनी के अन्य स्मार्टफोंस की ही तरह ये दोनों मोबाइल फोन लो बजट में लाए गए हैं।
Infinix Note 10 Series की कीमत
- Infinix Note 10 Pro का प्राइस
सीरीज़ के बड़े मॉडल इनफिनिक्स नोट 10 प्रो स्मार्टफोन की बात करें तो इसे भारतीय बाजार में एक ही वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। Infinix Note 10 Pro 8 जीबी रैम मैमोरी के साथ 256 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। इस फोन की कीमत 16,999 रुपये है। इनफिनिक्स नोट 10 सीरीज़ आने वाली 13 जून से फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगी और इनफिनिक्स नोट 10 प्रो को 7 Degree Purple, 95 Degree Black और Nordic Secret कलर में खरीदा जा सकेगा।

- Infinix Note 10 का प्राइस
इनफिनिक्स नोट 10 की बात करें तो यह फोन इंडिया में दो वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है। स्मार्टफोन का बेस वेरिएंट 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है तथा इसकी कीमत 10,999 रुपये है। इसी तरह फोन के बड़े वेरिएंट को 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज के साथ 11,999 रुपये की कीमत पर बाजार में उतारा गया है। यह फोन 7 Degree Purple, 95 Degree Black और Emerald Green कलर में खरीदा जा सकता है। यह भी पढ़ें : OnePlus Nord CE 5G के लॉन्च से पहले सामने आई कीमत और डिजाइन, जानें इस स्मार्टफोन की खास बातें
Infinix Note 10 Pro की स्पेसिफिकेशन्स
इनफिनिक्स नोट 10 प्रो की बात पहले करें तो यह मोबाइल फोन 1080 × 2460 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.95 इंच की फुलएचडी+ पंच-होल डिसप्ले पर लॉन्च हुआ है जो 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट तथा 180हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट सपोर्ट करती है। यह स्मार्टफोन एंडरॉयड 11 पर लॉन्च हुआ है जो एक्सओएस 7.6 के साथ आक्टाकोर प्रोसेसर तथा 12एनएम तकनीक पर बने मीडियाटेक हीलियो जी95 चिपसेट पर रन करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में माली जी76 जीपीयू दिया गया है।

फोटोग्राफी के लिए Infinix Note 10 Pro क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है जिसमें 64 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल का पोर्टरेट लेंस और 2 मेगापिक्सल का ब्लैक एंड व्हाईट सेंसर दिया गया है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी के लिए साईड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और पावर बैकअप के लिए इस फोन में 33वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक वाली 5,000एमएएच की बैटरी दी गई है। यह भी पढ़ें : 17,999 रुपये में लॉन्च होगा POCO M3 Pro 5G फोन का 6GB + 128GB मॉडल, लॉन्च से पहले ही कीमत लीक
Infinix Note 10 की स्पेसिफिकेशन्स
इनफिनिक्स नोट 10 की बात करें तो यह फोन भी 1080 × 2460 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.95 इंच की फुलएचडी+ पंच-होल डिसप्ले सपोर्ट करता है जिसमें 180हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट दी गई है। यह स्मार्टफोन एंडरॉयड 11 आधारित एक्सओएस 7.6 पर लॉन्च हुआ है जिसमें प्रोसेसिंग के लिए आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ 12एनएम तकनीक पर बना मीडियाटेक हीलियो जी85 चिपसेट मौजूद है। इसी तरह ग्राफिक्स के लिए यह फोन माली जी56 जीपीयू सपोर्ट करता है।

Infinix Note 10 में फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है जिसमें एलईडी फ्लैश के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर मौजूद है। इसके साथ ही यह फोन 2 मेगापिक्सल का पोर्टरेट लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस सपोर्ट करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। सिक्योरिटी के लिए जहां साईड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए यह फोन में 18वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक वाली 5,000एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है।




















