
Honor 50 series सीरीज को कंपनी ने लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी के पिछले साल लॉन्च की गई Honor 40 सीरीज का सक्सेसर है। ऑनर ने इस सीरीज के तीन स्मार्टफोन Honor 50, Honor 50 Pro और Honor 50 SE लॉन्च किए हैं। ऑनर के तीनों स्मार्टफोन को कंपनी ने GMS (Googe Mobile Services) सपोर्ट के साथ पेश किया है यानी इस फोन में यूजर्स Google Play Store से ऐप और गेम डाउनलोड कर सकते हैं। Honor 50 Pro इस सीरीज का हाई-एंड स्मार्टफोन है जिसके कंपनी ने OLED 120Hz डिस्प्ले, Snapdragon 778G SoC, डुअल फ्रंट कैमरा और दमदार 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ पेश किया है। इसके साथ ही Honor 50 स्मार्टफोन को भी इसी तरह की स्पेसिफिकेशन्स के साथ 66W और सिंगल सेल्फी कैमरा के साथ पेश किया है। Honor 50 SE इस सीरीज का अफोर्डेबल फ़ोन है जिसके कंपनी ने MediaTek Dimensity 900, LTPS LCD डिस्प्ले और 108MP कैमरा के साथ पेश किया है।
Honor 50 SE, Honor 50 और Honor 50 Pro कीमत
- Honor 50 SE स्मार्टफोन को दो वेरिएंट में पेश किया गया है। इस फोन का 8GB/128GB मॉडल 2,399 RMB (करीब 27,500 रुपये) की कीमत और 8GB/256GB मॉडल को 2,699 RMB (करीब 30,900 रुपये) की कीमत में पेश किया गया है। ऑनर का यह फोन 2 जुलाई से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
- Honor 50 स्मार्टफोन को कंपनी ने तीन मॉडल में पेश किया है। इस फोन का 8GB/128GB मॉडल 2,699 RMB (क़रीब 30,900 रुपये) और 8GB/256GB मॉडल को 2,999 RMB (करीब 34,700 रुपये) और 12GB/256GB मॉडल को 3,399 RMB (करीब 39,000 रुपये) की कीमत में पेश किया है।
- Honor 50 Pro स्मार्टफोन का 8GB/ 256GB मॉडल 3,699 RMB (करीब 42,400 रुपये) की कीमत में पेश किया गया है। इसके साथ ही 12GB/256GB मॉडल को 3,999 RMB (करीब 45,900 रुपये) की क़ीमत में पेश किया गया है। Honor 50 और Honor 50 Pro स्मार्टफोन चीन के ऑर्डर शुरु हो गए हैं। इनकी बिक्री 25 जून से होनी है।

Honor 50 Pro स्पेसिफिकेशन्स
Honor 50 Pro स्मार्टफोन में 6.72-इंच FHD+ OLED कर्व डिस्प्ले दिया है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz और टच सैंप्लिंग रेट 300Hz है। ऑनर का यह फोन Qualcomm Snapdragon 778G 5G SoC के साथ Adreno 642L GPU, 12GB तक RAM, और 256GB स्टोरेज के साथ आता है। ऑनर का यह फोन Android 11 पर आधारित Magic UI 4.2 कस्टम स्किन पर रन करता है। यह स्मार्टफोन 4,000mAh बैटरी और 100W फ़ास्ट चार्ज के साथ पेश किया गया है। यह भी पढ़ें : Airtel यूजर्स के लिए लेकर आया 456 रुपये प्लान, दो महीने तक बिना डेली लिमिट डाटा के साथ मिलेगी अनलिमिटेड कॉलिंग

Honor 50 Pro स्मार्टफोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया है। फोन का प्राइमरी कैमरा 108MP (f/1.9) का है, जिसके साथ 8MP (f/2.4) अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2MP का डेप्थ और 2MP (f/2.4) का मैक्रो कैमरा सेंसर दिया गया है। इस फोन में डुअल फ्रंट कैमरा मिलता है, जिसमें 32MP प्राइमरी फ्रंट कैमरा के साथ 12MP अल्ट्रा वाइड कैमरा मिलता है। इस फोन में इन डिस्प्ले फिंगर प्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन की लंबाई, चौड़ाई और मोटाई 163.46 × 74.66× 8.05mm और भार 187 ग्राम है। कनेक्टिविटी के लिए फ़ोन में 5G SA/NSA, Dual 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11ax, Bluetooth 5.2, GPS, और USB Type-C दिया गया है।
Honor 50 स्पेसिफिकेशन्स
Honor 50 स्मार्टफोन को 6.57-इंच FHD+ OLED कर्व डिस्प्ले के साथ पेश किया है। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz और टच सैंप्लिंग रेट 300Hz है। ऑनर का यह स्मार्टफोन भी Qualcomm Snapdragon 778G 5G SoC के साथ Adreno 642L GPU, 12GB तक RAM, और 256GB तक स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। यह स्मार्टफोन भी Android 11-पर आधारित Magic UI 4.2 पर रन करता है। इस फोन में थोड़ी बड़ी 4,300mAh बैटरी और 66W सुपरचार्जर फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।

Honor 50 में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 108MP (f/1.9) है, जिसके साथ 8MP (f/2.4) अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 2MP डेप्थ और 2MP (f/2.4) का मैक्रो कैमरा सेंसर दिया है। इस फोन में सिंगल फ्रंट कैमरा सेंसर मिलता है जो 32MP है। फोन के साइज की बात करें तो 159.96 × 73.76× 7.78mm और भार 175 ग्राम है। इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए 5G SA/NSA, Dual 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11ax, Bluetooth 5.2, GPS, और USB Type-C दिया गया है।
Honor 50 SE स्पेसिफिकेशन्स
Honor 50 SE स्मार्टफोन में 6.78-इंच का FHD+ LTPS LCD डिस्प्ले दिया है। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz है। इस स्मार्टफोन को कंपनी ने MediaTek Dimensity 900 SoC के साथ Mali-G68 MC4 GPU, 8GB तक RAM, और 256GB तक की स्टोरेज के साथ पेश किया है। ऑनर का यह फोन Android 11 पर आधारित Magic UI 4.2 पर रन करता है। यह स्मार्टफोन 4,000mAh बैटरी और 66W SuperCharge फास्ट चार्ज सपोर्ट के साथ पेश किया गया है।

Honor 50 SE स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस फोन का प्राइमरी कैमरा 108MP (f/1.9) है, जिसके साथ 8MP (f/2.4) अल्ट्रा वाइड एंगल और 2MP (f/2.4) मैक्रो कैमरा दिया गया है। ऑनर के इस फोन में 16MP का फ्रंट कैमरा दिया है। इस फोन में साइड माउंडेट फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन का साइज 164.73 × 75.63×8mm और भार 191 ग्राम है। कनेक्टिविटी के लिए इस फ़ोन में 5G SA/NSA, Dual 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11ax, Bluetooth 5.1, GPS, और USB Type-C पोर्ट दिया है।





















