
Vodafone Idea ने फिर जियो को चुनौती पेश करते हुए अपने 199 रुपए वाला प्रीपेड प्लान अपग्रेड कर दिया है। रिलायंस जियो द्वारा नए प्रीपेड प्लान लॉन्च करने के बाद से ही दूसरी बार टेलिकॉम कंपनियां Vi ने कंपनी को पटखनी देन की कोशिश की है। दरअसल, कंपनी ने अपने यूजर्स के लिए 199 रुपए वाले प्लान में बदलाव किए हैं। टेलिकॉम टॉक की एक रिपोर्ट में @BananaPlant के हवाले से इस प्लान के बारे में जानकारी दी गई है। आइए आगे जानते हैं प्लान के बारे में क्या जानकारी मिली है।
बदलाव से पहले Vi का 199 रुपए वाला प्लान
वोडाफोन आइडिया के नए 199 रुपये वाले प्रीपेड प्लान की वैलिडिटी 24 दिन की है। इस प्लान में अब 1 जीबी डेटा हर दिन मिलता है। इसके अलावा यूजर्स को अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और 100 एसएमएस हर दिन मिलते हैं। इसके अलावा Vi Movies & TV ऐप का एडिशनल बेनिफिट भी मिलते हैं।

बदलाव के बाद प्लान Vi का 199 रुपए वाला प्लान
नए बेनिफिट्स की बात करें तो इस प्लान में अब 24 दिन की जगह 28 दिन की वैलिडिटी दी जा रही है। इसके अलावा ग्राहकों अब हर दिन 1 जीबी डाटा की जगह 1.5 जीबी डाटा उपलब्ध कराया जा रहा है। इसका मतलब अब ग्राहकों के 28 दिन तक अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और 100 एसएमएस हर दिन मिलेंगे। इसके अलावा Vi Movies & TV ऐप का एडिशनल फायदा भी मिलेगा।
बता दें कि Vi ने हाल ही में बिना डाटा लिमिट के साथ 447 रुपए वाले प्रीपेड रिचार्ज प्लान को पेश किया था। इस प्लान में यूजर्स को 60 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 50GB का डेटा मिलता है। वीआई का यह प्लान बिना किसी डेली लिमिट के साथ आता है। यानी इस प्लान में के साथ मिलने वाले डाटा को यूजर्स प्लान की वैडिलिटी तक कितना भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके साथ ही इस प्लान में यूजर्स को डेली 100 एसएमएस मिलते हैं। वोडाफोन के इस रिचार्ज के साथ यूजर्स को Vi मूवीज और टीवी क्लासिक का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।





















