स्मार्टफोन के बाद Xiaomi का Smart TV खरीदने वालों के लिए बुरी खबर, कंपनी ने 3 से 6% तक बढ़ाए दाम

Join Us icon

स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी Xiaomi ने ऐलान किया है कि वह भारत में 1 जुलाई से कुछ डिवाइसेस की कीमतों में बढ़ोत्तरी करने वाला है। शाओमी का कहना है कि वह अपने डिवाइसेस की कीमतों में 3 से 6 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी करने वाला है।कंपनी का कहना है कि कोरोना महामारी के चलते ग्लोबल मार्केट में सप्लाई चेन प्रभावित होने से कॉम्पोनेट्स (पार्ट्स) की शॉर्टेज और कीमतें बढ़ गई है, जिसके कारण कीमत में बढ़ोत्तरी की जा रही है। शाओमी का कहना कि वह न सिर्फ स्मार्टफोन की कीमतें बढ़ा रहा है बल्कि वह भारत में स्मार्ट टीवी की कीमतें भी बढ़ा रहा है। इससे पहले शाओमी कई स्मार्टफोन की कीमतें चुपके से बढ़ा चुका है। कंपनी Redmi Note 10 के लॉन्च के बाद दो बार कीमतें बढ़ा चुकी है।

सप्लाई चैन में कमी के चलते हुए महंगे

Xiaomi ने समाचार एजेंसी PTI को दिए बयान में कहा है कि वह पिछले साल से सप्लाई चैन में कमी आने से परेशान है। चाइनीज टेक कंपनी को स्मार्टफोन, स्मार्ट टीवी और दूसरे डिवाइसेस के लिए पार्ट्स खरीदने में काफी परेशानी हो रही है। मांग में बढ़ोत्तरी और सप्लाई में कमी के चलते स्मार्टफ़ोन, स्मार्ट टीवी और दूसरे इलेट्रॉनिक्स गजैट्स के पार्ट्स जैसे – चिपसेट, डिस्प्ले, डिस्प्ले ड्राइवर, बैक पैनल, बैटरी की क़ीमत तेज़ी से बढ़ रही है। इसके साथ ही कंपनी का यह भी कहना था कि पिछले कुछ दिनों में शिपिंग चार्ज भी बढ़ गया है। यही कारण है कि कंपनी अपने डिवाइसेस की क़ीमतों में 3 से 6 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी कर रही है। यह बढ़ोत्तरी 1 जुलाई से लागू हो जाएगी। यह भी पढ़ें : WhatsApp लेकर आया कमाल का फ़ीचर, एक बार देखने बाद खुद ही डिलीट हो जाएगा फ़ोटो-वीडियो

Xiaomi के स्मार्ट टीवी की नई कीमतें

Xiaomi Smart TV Price list 2021

दूसरी कंपनियां भी जल्द बढ़ाएंगे दाम

माना जा रहा है जल्द ही दूसरे LED टीवी बनाने वाली कंपनियां भी इस महीने 3 से 4 प्रतिशत तक की बढ़ोत्तरी कर सकते हैं। इससे पहले कंपनियों ने अप्रैल महीने में ऑपरेशन कॉस्ट बढ़ने का हवाला देकर दाम बढ़ाए थे। बता दें कि कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स में सबसे बड़ा सेग्मेंट टीवी है। टीवी की अनुमानित बिक्री 170 लाख यूनिट है जिनकी कीमत 25,000 करोड़ रुपये तक है। यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy F22 भारत में इस दिन होगा लॉन्च, Flipkart लिस्टिंग से स्पेसिफिकेशन और डिजाइन से उठा पर्दा

इंडस्ट्री बॉडी CEAMA और Frost एंड Sullivan की संयुक्त रिपोर्ट में कहा गया है कि टीवी मार्केट तेजी से ग्रो कर रहा है। इस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि 2018-19 में टीवी की बिक्री 175 लाख यूनिट थी जो 2024-25 तक बढ़ कर 284 लाख यूनिट हो जाएगी।

लेटेस्ट वीडियो : जुलाई में लॉन्च होंगे ये दमदार स्मार्टफोन

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here