
Xiaomi ने पिछले साल सितंबर में भारत में अपनी नई स्मार्ट टीवी सीरीज़ Mi TV 4A Horizon Edition को लॉन्च किया था। तब कंपनी ने इस सीरीज़ के दो स्मार्ट टीवी मॉडल 32 इंच और 43 इंच लॉन्च किए थे। अब कंपनी ने Mi TV 4A Horizon Edition स्मार्ट टीवी सीरीज़ का नया मॉडल – Xiaomi Mi TV 4A 40 पेश किया है। शाओमी के स्मार्ट टीवी का नया मॉडल 40 इंच स्क्रीन साइज़ के साथ पेश किया गया है। शाओमी के इस लेटेस्ट स्मार्ट टीवी की इंडियन मार्केट में सीधी टक्कर वनप्लस के लेटेस्ट OnePlus TV 40Y1 और रियलमी के स्मार्ट टीवी से होनी है। यहां हम आपको शाओमी के इस स्मार्ट टीवी Xiaomi Mi TV 4A 40 के बारे में डिटेल में जानकारी दे रहे हैं।
Mi TV 4A 40 Horizon Edition स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
Xiaomi के लेटेस्ट Mi TV 4A 40 Horizon Edition स्मार्ट टीवी की सभी स्पेसिफिकेशन्स कंपनी के 43-इंच वेरिएंट्स जैसे ही है। इसमें डिफरेंस सिर्फ डिस्प्ले पैनल का ही है। शाओमी के इस नए 40-इंच LED-backlit LCD पैनल का रेजलूशन 1920 x 1080 पिक्सल (FHD) है, जिसका रिफ्रेश रेट 60Hz, व्यूविंग एंगल 178° और रिस्पॉन्स टाइम 9.5ms है। इस स्मार्ट टीवी के डिस्प्ले के चारों ओर बहुत कम बैजल्स दिए गए हैं। शाओमी के इस स्मार्ट टीवी में 64-bit Amlogic चिपसेट दिया गया है जिसमें 4 x ARM Cortex-A53 CPU कोर और ARM Mali-450 MP3 GPU दिया गया है। शाओमी के इस स्मार्ट टीवी को 1GB RAM और 8GB इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया गया हैं। यह भी पढ़ें : परेश बी लाल होंगे भारत में व्हाट्सऐप के ग्रीवांस ऑफ़िसर, Google और YouTube ने भी अपडेट की वेबसाइट
शाओमी का यह टीवी Android TV Pie ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारिक कंपनी के कस्टम PatchWall कंटेंट एग्रीगेशन सर्विस पर रन करता है। शाओमी के इस टीवी में सभी लीडिंग स्ट्रीमिंग ऐप्स का सपोर्ट दिया गया है जिसमें Mi Quick Wake फीचर ( फास्टर बूस्टिंग बूटिंग टाइम) Mi Home app, और Vivid Picture Engine (Xiaomi की प्रोप्रीटेरी कलर प्रोफाइल) दिया गया है। इसके साथ ही इस TV में बिल्ट इन Chromecast Built-in, Google Play Store, और Google Assistant का सपोर्ट दिया गया है। यह भी पढ़ें : 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ आएगा OnePlus Nord CE 5G, लॉन्च से पहले सामने आई ये अहम बात
साउंड आउटपुट के लिए शाओमी के टीवी में 20W के स्पीकर दिए हैं जिसमें DTS-HD सपोर्ट दिया है। कनेक्टिविटी के लिए इस टीवी सिंगल बेंड WiFi, Bluetooth 4.2, 3 x HDMI (एक ARC कॉम्पटेबल), 2 x USB 2.0, AV (मिनी), Antenna, S/PDIF, 3.5mm हेडफोन जैक और Ethernet पोर्ट दिए गए हैं।
Mi TV 4A 40 Horizon Edition कीमत
Xiaomi के लेटेस्ट Mi TV 4A 40 Horizon Edition की कीमत 23,999 रुपये है। शाओमी के 32-इंच और 43-इंच वेरिएंट की कीमत क्रमश: 15,999 रुपये और 25,999 रुपये है। शाओमी के नए स्मार्ट टीवी मॉडल की बिक्री 2 जून से शुरू होगी। इस स्मार्ट टीवी को Mi.com, Flipkart, Mi Home रिटेल स्टोर और कंपनी के पार्टनर स्टोर से ख़रीद सकते हैं।























