
Samsung Galaxy A03s स्मार्टफोन कुछ ही दिनों पहले सर्टिफिकेशन्स साइट Bluetooth SIG पर लिस्ट हुआ था, जिसके बाद यह चर्चा और भी स्ट्रांग हो गई थी कि कंपनी अब जल्द ही इस फोन को टेक मंच पर पेश कर देगी। वहीं आज इस फोन से जुड़ी नई अपडेट ने सैमसंग गैलेक्सी ए03एस स्मार्टफोन के इंडिया लॉन्च के दरवाजे भी खोल दिए हैं। Samsung Galaxy A03s इंडियन सर्टिफिकेशन्स साइट BIS पर लिस्ट हो गया है जिसने यह साफ कर दिया है कि सैमसंग बेहद जल्द इस सस्ते गैलेक्सी फोन को भारत में लॉन्च कर देगी।
सैमसंग गैलेक्सी ए03एस को ब्यूरो आफ इंडियन स्टैंडर्ड वेबसाइट पर SM-A037F मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। इस लिस्टिंग से यह साफ हो जाता है कि Samsung अपने इस फोन को भारतीय बाजार में भी लॉन्च करेगी। यह खबर इसलिए भी अहम हो जाती है क्योंकि इस कोरियन कंपनी ने पिछले साल Samsung Galaxy A02s को ग्लोबल मार्केट में तो उतारा था लेकिन इंडिया में लॉन्च नहीं किया था ऐसे में बीआईएस लिस्टिंग यह साफ कर देती है कि इस बार Samsung Galaxy A03s स्मार्टफोन भारत में भी लॉन्च होगा।

Samsung Galaxy A03s की लुक
91मोबाइल्स द्वारा जारी की गई सैमसंग गैलेक्सी ए03एस की एक्सक्लूसिव रेंडर वीडियो के अनुसार यह इस फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्केनर और चार्जिंग के लिए USB Type-C पोर्ट दिया गया है। वहीं इस फोन का डायमेंशन 166.6 x 75.9 x 9.1mm का दिया जाएगा। फोन के फ्रंट पैनल पर ‘वी’ शेप वाली वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले दी जाएगी वहीं फोन के लोवर पैनल पर यूएसबी पोर्ट के साथ ही 3.5एमएम जैक दिए जाने की बात का खुलासा भी वीडियो में हो गया है।
Samsung Galaxy A03s की स्पेसिफिकेशन्स
कंपनी की ओर से हालांकि अभी तक सैमसंग गैलेक्सी ए03एस स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स व लुक पर से पर्दा नहीं उठाया गया है लेकिन लीक्स की मानें तो इस फोन में 6.5 इंच की आईपीएस एलसीडी डिसप्ले दी जाएगी। फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा दिया जाएगा जिसमें 13 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर के साथ 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल का ही मैक्रो लेंस दिया जाएगा। वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता है। इसी तरह Samsung Galaxy A03s में 15वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5,000एमएएच की बैटरी देखने को मिल सकती है।





















