
चिपसेट बनानी वाली प्रमुख कंपनी Qualcomm ने बीते कुछ हफ़्ते पहले नया Snapdragon 888+ प्रोसेसर लॉन्च किया। इसके साथ ही कंपनी ने अपने नेक्स्ट जेनेरेशन फ्लैगशिप चिपसेट के बारे में भी जानकारी सेयर की है। कंपनी ने बताया कि कंपनी का अगला चिपसेट sm8450 होगा, जो कि मार्केट में Snapdragon 895 के नाम से जाना जा सकता है। क्वालकॉम का यह चिपसेट इस साल के अंत तक यानी दिसंबर में लॉन्च किया जा सकता है। पहले कुछ रिपोट्स में दावा किया जा रहा था कि Snapdragon 895 चिपसेट के साथ सबसे पहला स्मार्टफोन Xiaomi Mi 12 लॉन्च किया जा सकता है। लेकिन अब Xiaomi Mi 12 स्मार्टफ़ोन को लेकर और स्पष्ट जानकारी सामने आ रही है।
दो वर्जन में होगा लॉन्च
पॉपुलर टिपस्टर Digital Chat Station ने रिवील किया है कि Xiaomi Mi 12 स्मार्टफोन का कोड नेम 2201122C है, जिसका मॉडल नंद L2C है। वह क्वालकॉम के अपकमिंग SM8450 चिपसेट (Snapdragon 895 SoC) के साथ पेश किया जा सकता है। इसके साथ ही रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि शाओमी इस स्मार्टफ़ोन को दो वर्जन – Xiaomi Mi 12 (स्टेंडर्ड) और Xiaomi Mi 12 Pro (प्रो) वर्जन में पेश करेगा। यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy Z Flip 3 5G ने गीकबेंच पर दिखाया दम, जानें कितनी दमदार है परफॉर्मेंस

दमदार होंगी स्पेसिफिकेशन्स
Xiaomi Mi 12 और Xiaomi Mi 12 Pro दोनों स्मार्टफ़ोन दमदार स्पेसिफिकेशन्स के साथ पेश किए जाएंगे। शाओमी के दोनों फ़ोन में Snapdragon 895 प्रोसेसर दिया जा सकता है। इसके साथ ही ये स्मार्टफोन सुपर फास्ट चार्जिंग, सुपर हाई कैमरा पिक्सल, शानदार डिस्प्ले और प्रीमियम डिजाइन के साथ मार्केट में उतारे जा सकते हैं। शाओमी के Mi 12 series स्मार्टफ़ोन्स के बारे में कहा जा रहा है कि ये स्मार्टफ़ोन LTPO अडेप्टिव रिफ़्रेश रेट वाला डिस्प्ले पैनल हो सकता है। ख़बरों की माने तो डिस्प्ले के रिफ़्रेश रेट को 1Hz से 120Hz के बीच में एडजेस्ट किया जा सकता है। यह भी पढ़ें : Redmi 10 में होगा 50MP का कैमरा! Xiaomi सस्ते स्मार्टफ़ोन मार्केट में होगी पहले से ज्यादा मज़बूत

200MP कैमरा से बटोरी सुर्ख़ियां
पुरानी रिपोर्ट्स की माने तो Xiaomi का अपकमिंग स्मार्टफ़ोन Mi 12 को 120W वायर्ड फ़ास्ट चार्जिंग के साथ पेश किया जा सकता है। इसके साथ ही यह फ़ोन वायरलेस फ़ास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करेगा। रूमर्स की माने तो अपमिंग Xiaomi Mi 12 स्मार्टफ़ोन दुनिया का पहला 200 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर वाला स्मार्टफ़ोन हो सकता है। यह सैमसंग का S5KGND इमेज सेंसर के साथ पेश किया जा सकता है। शाओमी का ये स्मार्टफ़ोन अपने दमदार कैमरा के लिए पहले भी सुर्खियों में आ चुका है।
लेटेस्ट वीडियो : कितना दमदार है Oppo Reno 6 Pro
News Source – MyFixGuide




















