
Samsung जल्द ही अपने नेक्स्ट जेनेरेशन फोल्डेबल स्मार्टफोन Galaxy Z Fold 3 और Galaxy Z Flip 3 5G को लॉन्च करने वाला है। रूमर्स की माने तो सैमसंग के ये दोनों स्मार्टफोन 11 अगस्त को लॉन्च किए जा सकते हैं। सैमसंग के इन दोनों स्मार्टफोन के बारे में पिछले काफी समय से लीक रिपोर्ट सामने रही हैं। कुछ दिनों पहले Galaxy Z Fold 3 और Galaxy Z Flip 3 5G स्मार्टफोन को TENAA की लिस्टिंग में देखा गया था। TENAA की लिस्टिंग से सैमसंग को अपकमिंग गैलेक्सी फोल्ड 3 स्मार्टफोन के साइज और डिस्प्ले के बारे में जानकारी मिली थी। अब लॉन्च से पहले सैमसंग का फ्लिप फोन Galaxy Z flip 3 5G स्मार्टफोन बेंचमार्क प्लेटफॉर्म Geekbench पर स्पॉट किया गया है। इस लिस्टिंग के जरिए Galaxy Z Flip 3 5G स्मार्टफ़ोन की कई स्पेसिफिकेशन्स लीक हुई हैं।
Samsung Galaxy Z Flip 3 5G स्पेसिफिकेशन्स (लीक)
Geekbench की लिस्टिंग में सैमसंग का Galaxy Z Flip 3 5G स्मार्टफोन मॉडल नंबर SM-F711U के साथ स्पॉट किया गया है। लिस्टिंग से पता चलता है कि सैमसंग का यह फोन Snapdragon 888 SoC और 8GB RAM के साथ लिस्ट किया गया है। इसके साथ ही सॉफ्टवेयर की बात करें तो सैमसंग का यह फोन Android 11 पर आधारित सैमसंग की स्किन पर रन करेगा। परफ़ॉर्मेंस की बात करें तो सैमसंग के इस फ़ोन ने सिंगल कोर टेस्ट पर 1015 पॉइंट और मल्टी कोर टेस्ट पर 3161 पॉइंट स्कोर किया है। गीकबेंच की लिस्टिंग से फिलहाल ज्यादा जानकारी नहीं मिलती है।
पिछली लीक रिपोर्ट्स की बात करें तो सैमसंग के इस फोन में 6.7 इंच की फोल्डेब डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसके साथ ही सैमसंग के इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसमें 12 मेगापिक्सल के दो कैमरा सेंसर दिए जा सकते हैं। इसके साथ ही सैमसंग का यह फोन ब्लैक, पर्पल, ओलिव ग्रीन और व्हाइट कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है। Galaxy Z Flip 3 5G को इससे पहले कोरिया की सर्टिफिकेशन साइट SafetyKorea में स्पॉट किया जा सकता है। SafetyKorea की लिस्टिंग से पता चलता है कि सैमसंग का यह फोन 2300mAh बैटरी के साथ पेश किया जा सकता है। इसके साथ ही 3C सर्टिफिकेशन के यह सामने आया है कि सैमसंग के इस फोन को 15W फास्ट चार्ज के साथ पेश किया जा सकता है।





















