
Reliance Jio यह बात अच्छी तरह से जानती है कि किस तरीके से लोगों को अपने नेटवर्क की तरह खींचा जा सकता है। फ्री सिम और मुफ्त इंटरनेट के साथ जियो ने जोरदार शुरूआत की थी। वह रिलांयस जियो ही थी, जिसने बेहद कम कीमत पर टैरिफ प्लान्स पेश किए थे और फिर Airtel तथा Vodafone Idea को भी कम दाम वाले डाटा प्लान्स लाने पड़े थे। समय-समय पर अटरेक्टिव आफर लेकर आने वाली जियो ने एक ऐसा अनोखा ऑफर भी पेश किया हुआ है जिसमें 999 रुपये देकर एक साथ 4 लोग High Speed Internet और Free Calling का मज़ा उठा सकते हैं। साथ ही इस प्लान में कंपनी 200GB 4G Data भी दे रही है।
Jio Postpaid Plus Plans
रिलायंस जियो द्वारा जारी यह प्लान जियो पोस्टपेड प्लस सर्विस के तहत पेश किया गया है। सबसे पहले तो अपको बता दें कि कंपनी ने कुल 5 पोस्टपेड प्लस प्लान्स पेश किए हुए हैं जिनमें सबसे कम कीमत वाला प्लान 399 रुपये का आता है। इसके बाद दूसरा प्लान 599 रुपये का, तीसरा प्लान 799 रुपये का, चौथा प्लान 999 रुपये का तथा पांचवां प्लान 1,499 रुपये है। इन सभी प्लान्स में OTT प्लेटफॉर्म, रोमिंग बेनिफिट्स, डाटा रोलओवर और वाईफाई कॉलिंग जैसे कई आर्कषक फायदे दिए जा रहे हैं।

999 रुपये में 4 लोग चला पाएंगे हाई स्पीड इंटरनेट
उपर बताए गए सभी Jio Postpaid Plus Plans ढ़ेर सारे बेनिफ्ट्स के साथ आते हैं लेकिन आज हम 999 रुपये वाले प्लान की बात करेंगे जो हमारे हिसाब इन सभी प्लान्स में सबसे अधिक फायदेमंद साबित हो सकता है। सबसे पहले तो आपको बता दें कि यह प्लान के तहत Jio की ओर से फैमिली प्लान के तहत एक साथ 3 एक्स्ट्रा सिम कार्ड्स भी दिए जाते हैं जो एक ही अकाउंट से कनेक्ट रहते हैं। यहां एक ही अकाउंट से कनेक्ट रहने का मतलब है कि एक अकाउंट पर मिलने वाला फायदा अन्य 3 यूजर्स को भी मिलेगा।
Jio की ओर से पोस्टपेड प्लस प्लान में कुल 200GB 4G Data दिया जा रहा है। यह डाटा मुख्य अकाउंट में क्रेडिट होगा जिसका यूज़ सभी 4 यूजर कर सकते हैं। यह 200 जीबी डाटा चार यूजर में बंट जाता है और ग्राहक अपनी जरूरत के हिसाब से यह भी चुन सकते हैं कि किसे कितने जीबी डाटा दिया जाए। वहीं साथ ही जियो की ओर से 200GB तक रोलओवर डाटा बेनिफिट भी दिया जा रहा है। अगर किसी महीने में 200 जीबी डाटा खत्म नहीं होता है तो उसका बचा हुआ डाटा अगले महीने में 200जीबी में जुड़ जाएगा।

रिलायंस जियो के इस प्लान में Netflix, Amazon Prime और Disney+ HotStar का सब्सक्रिप्शन भी मुफ्त में मिलता है। इसके साथ ही JioTV, JioCinema और Jio Saavn का लुफ्त भी इस प्लान में मिल रहा है। अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ ही हर दिन 100 एसएमएस भी इस प्लान में Jio की ओर से दिए जा रहे है। गौरतलब है कि उपरोक्त सभी जियो पोस्टपेड प्लस प्लान 28 दिनों की वैधता के साथ मिलते हैं।



















