
4G Feature Phone की बात आती है तो सबसे पहला नाम Reliance Jio द्वारा पेश किए गए JioPhone का ही आता है। यह फोन जब मार्केट में आया था तो बड़ी तादाद में लोगों ने इसे पसंद किया था और यह मोबाइल फोन हाथों हाथ बिका था। लेकिन अब जियोफोन की यह बादशाहत खतरे में नज़र आ रही है। दशकों पुराना भरोसा लेकर नोकिया ब्रांड अपना नया 5जी फीचर फोन भारत में लेकर आया है। यह नया नोकिया मोबाइल इंडिया में Nokia 110 4G नाम के साथ लॉन्च हुआ है जिसकी कीमत सिर्फ 2,799 रुपये है।
Nokia 110 4G Phone प्राइस व सेल
सबसे पहले नोकिया के इस नए 4जी फोन की कीमत और उपलब्धता की बात करें तो Nokia 110 4G को भारतीय बाजार में 2,799 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। कंपनी ने इस फोन को तीन कलर वेरिएंट्स में बाजार में उतारा है जिनमें Yellow, Aqua और Black कलर शामिल है। नोकिया 110 4जी फोन की बिक्री कल यानी 24 जुलाई से शुरू हो जाएगी और इस नोकिया फोन को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के साथ ही शॉपिंग साइट अमेज़न इंडिया से खरीदा जा सकेगा।

Nokia 110 4G Phone का डिजाईन
नोकिया 110 4जी फोन को कीपैड डिजाईन पर पेश किया गया है। फ्रंट पैनल पर उपरी हिस्से पर जहां स्क्रीन दी गई है वहीं नीचले हिस्से पर T9 Keypad मौजूद है। फोन के बैक पैनल पर बीच में सिंगल रियर कैमरा दिया गया है तथा नीचे की ओर वर्टिकल शेप में Nokia की ब्रांडिंग लगी है। फोन के उपरी हिस्से पर 3.5एमएम जैक और टॉर्च लाईट दी गई है तथा नीचले हिस्से पर यूएसबी पोर्ट मौजूद है। इस फोन का डायमेंशन 121 x 50 x 14.5एमएम और वज़न 84.5ग्राम तक का है। यह भी पढ़ें : LAVA ला रही है अपना पहला 5G SmartPhone, चीनी कंपनियों को टक्कर देने दिवाली पर होगा लॉन्च, देखें कितना होगा प्राइस

Nokia 110 4G Phone फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स
नोकिया 110 4जी फोन को कंपनी की ओर से 1.8 इंच की QQVGA डिसप्ले के साथ बाजार में उतारा गया है। यह नोकिया फोन Series 30+ आॅपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है जिसमें प्रोसेसिंग के लिए Unisoc T107 चिपसेट दिया गया है। Nokia 110 4G फोन में 128एमबी की रैम मैमोरी दी गई है जिसके साथ 48एमबी की इंटरनल स्टोरेज मौजूद है। साथ ही यह फोन 32 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड भी सपोर्ट करता है।

फोटोग्राफी के लिए यह नोकिया फोन 0.08MP QVGA रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इस नोकिया फोन में Torch लाईट, FM radio, MP3 player और 3.5mm headphone jack जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। नोकिया का यह नया मोबाइल डुअल सिम सपोर्ट करता है तथा साथ ही VoLTE सपोर्ट भी दिया गया है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए Nokia 110 4G फोन में 1,020mAh की बैटरी दी गई है जिसे बैक कवर हटाकर बाहर भी निकाला जा सकता है।





















