आ गया दुनिया का पहला कभी न टूटने वाला 5G गेमिंग फोन, अब गेमर्स की होगी मौज ही मौज

Join Us icon

गेमिंग स्मार्टफोन की दुनिया में तहलका मचाते हुए Blackview नाम की फोन निर्माता कंपनी ने दुनिया का पहला रग्ड गेमिंग स्मार्टफोन BL5000 लॉन्च कर दिया है। इतना ही नहीं यह फोन 5G सपोर्ट के साथ आने वाला रग्ड गेमिंग स्मार्टफोन कई पावरफुल फीचर्स से लैस है। इन फीचर्स की मदद से फोन में गेमिंग अनुभव को और भी शानदार बना मिलेगा। इतना ही नहीं कंपनी ने फोन में कूलिंग सिस्टम के साथ 3D कूलिंग पाइप दिया है जो कि फोन की गर्माहट को कम करने और फ्लॉलेस परफॉर्मेंस प्रदान करती है। आइए आगे आपको फोन की कीमत और बाकि की स्पेसिफिकेशन के बारे में जानकारी देते हैं।

फोन की मजबूती

BL5000 एक मजबूत स्मार्टफोन है। यह एक सख्त, डबल-शॉट मोल्डेड बैक और फ्रंट में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 से लैस है। इसके अलावा फोन IP68, IP69K, और MIL-STD-810G को वाटर- और डस्ट-प्रूफिंग और डैमेज-रेसिस्टेंस सर्टिफिकेशन के साथ आता है। इसका मतलब है कि एक्सीडेंटल ड्रॉप या गुस्से में फोन के तोड़ने की कोशिश भी नाकाम हो जाएगी। इसे भी पढ़ें: सॉलिड बॉडी वाला मिलिट्री ग्रेड Rugged SmartPhone Nokia XR20 लॉन्च, गिरने और टकराने पर भी नहीं बिगड़ेगा कुछ

blackview-rugged-phone

प्राइस

बहुत इंतजार के बाद ब्लैकव्यू BL5000 रग्ड स्मार्टफोन अब AliExpress पर 299 डॉलर की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है। कंपनी $499 के वास्तविक कीमत पर $200 की छूट दे रही है। ब्लैकव्यू BL5000 गेमिंग रग्ड स्मार्टफोन लगातार दो वर्षों तक की रिसर्च और डेवलेपमेंट का परिणाम है।

blackview-bl5000

स्पेसिफिकेशन्स

फोन में 60Hz रिफ्रेश रेट, 400ppi पिक्सल डेंसिटी और 120Hz टच सैम्पलिंग रेट वाली 6.39-इंच का फुल एचडी + डिसप्ले मौजूद है। इसके अलावा, फोन मीडियाटेक 700 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 8 जीबी LPDDR4X रैम और 128 जीबी तक की UFS 2.2 स्टोरेज दी गई है। इसे भी पढ़ें: 13200mAh की बैटरी वाला स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, इसमें मिलेगा 48MP का मेन कैमरा भी

rugged-gaming-phone

वहीं, फोटोग्राफी के लिए ब्लैकव्यू बीएल5000 फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 12 मेगापिक्सल का Sony IMX362 सेंसर और 16 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा मौजूद है। साथ ही सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए स्मार्टफोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

इस पावरफुल फोन में पावर बैकअप के लिए 5,065mAh की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 30 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। कंपनी का दावा है कि यह फोन सिंगल फुल चार्ज पर 8 घंटे तक की गेमिंग प्रदान करेगा। वहीं, फोन की बैटरी 30 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 80 मिनट में फुल चार्ज हो जाती है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here