
ग्लोबल मार्केट में कभी टॉप तीन कंपनियां – Samsung, Apple, और Huawei हुआ करती थीं। हालांकि अमेरिकी प्रतिबंधों के चलते हुवावे ग्लोबल मार्केट से खत्म सी हो गई है। हुवावे के ग्लोबल मार्केट में पतन होने का लाभ सीधा-सीधा लाभ दूसरी चाइनीज कंपनी Xiaomi को मिलता दिख रहा है। शाओमी को उन सभी मार्केट में अच्छा रिस्पॉन्स मिला है जहां पहले हुवावे का दबदबा हुआ करता था। ग्लोबल मार्केट में स्मार्टफोन शिपमेंट में शाओमी ने सबको चौंकाते हुए नंबर वन पोजिशन हासिल कर ली है। शाओमी ने जून 2021 में सबसे ज्यादा स्मार्टफोन शिप करते हुए सैमसंग और एप्पल जैसी कंपनियों को पीछे छोड़ दिया है।
बढ़ी बाजार में हिस्सेदारी
काउंटरपॉइन्ट की रिपोर्ट की माने तो जून महीने में शाओमी का ग्लोबल मार्केट में 17.1 प्रतिशत की हिस्सेदारी रही। वहीं सैमसंग का बाज़ार में 15.7 प्रतिशत का क़ब्ज़ा रहा तो एप्पल का 14.3 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर है। काउंटरपॉइन्ट ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि पिछले 26 महीने में स्मार्टफ़ोन शिपमेंट के मामले में शाओमी में लगातार बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। काउंटरपॉइन्ट रिसर्च ने यह दावा अपनी मंथली मार्केट प्लस सर्विस रिपोर्ट में किया है। यह भी पढ़ें : Xiaomi का स्मार्टफोन मार्केट में बढ़ा दबदबा, Apple को पछाड़ बनी दूसरी बड़ी कंपनी

हुवावे पर बैन और सैमसंग की सप्लाई चैन में गिरावट का हुआ फायदा
2021 के दूसरे क्वार्टर में शाओमी बिक्री के मामले में नंबर 1 स्मार्टफ़ोन ब्रांड है। क्योंकि कंपनी ने 2011 में स्थापना के बाद से अगभग 800 मिलियन स्मार्टफ़ोन सेल किए हैं। इस रिसर्च के डायरेक्टर तरुण पाठक का कहना है कि शाओमी को चीन, यूरोप, मिडिल ईस्ट और अफ़्रीका में हुवावे के यूज़र बेस का फ़ायदा मिला है। इसके साथ ही शाओमी को चीन यूरोप और भारत में रिकवरी के साथ साथ सैमसंग के सप्लाई चैन में आई गिरावट का सीधा फ़ायदा मिला है।
Redmi 9 और Redmi Note 9 ने किया कमाल
इसके साथ ही रिसर्च एनालिस्ट वरुण मिश्रा का कहना है कि चीन के बाज़ार में 16 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। इसके साथ ही मिड इयर ई-कॉमर्स सेल का भी शाओमी का फ़ायदा हुआ है। इसके साथ ही छोटे शहरों और ऑफ़लाइन मार्केट में शाओमी के पहुंचने से कंपनी को बड़ा फ़ायदा हुआ है। शाओमी के लिए सबसे बेस्ट परफ़ॉर्म करने वाले स्मार्टफ़ोन Redmi 9, Redmi Note 9 और Redmi K-Series रहे हैं। यह भी पढ़ें : चाइल्ड पोर्न रोकने के लिए Apple खास पहल, iPhone और iCloud करेगा स्कैन
वियतनाम में कोरोना की दूसरी लहर बनी सैमसंग की मुसीबत
जून महीने में वियतनाम में कोरोना की ताज़ा लहर के चलते सैमसंग का प्रोडक्शन कम हो गया है जिसके वह से सैमसंग को ग्लोबल मार्केट में सप्लाई में कमी का सामना करना पड़ा। रिपोर्ट में कहा गया है कि शाओमी को अपने विस्तृत मिड रेंज पोर्टफ़ोलियो और मार्केट कवरेज का फ़ायदा मिला है। इसके साथ ही सैमसंग की गैलेक्सी ए सीरीज़ के शॉर्ट टर्म गैप का भी कंपनी को फ़ायदा मिला है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि सैमसंग की सप्लाई चैन में अभी भी प्रभावित रह सकती है अगर वियतनाम में स्थिति में सुधार नहीं हुआ था। इसका सीधा फ़ायदा एक बार फिर से शाओमी को मिल सकता है। यह भी पढ़ें : Infinix Zero X Neo स्मार्टफोन Helio G90 चिपसेट और 8 GB रैम के साथ Xiaomi और Realme को देगा टक्कर


















