Infinix Zero X Neo स्मार्टफोन Helio G90 चिपसेट और 8 GB रैम के साथ Xiaomi और Realme को देगा टक्कर

Join Us icon

Infinix ने पिछले महीने जुलाई में अपना कॉन्सेप्ट स्मार्टफोन Infinix Concept Phone 2021 को 160W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ पेश किया था। पहले रूमर्स थे कि इनफिनिक्स का यह स्मार्टफोन कंपनी के Zero सीरीज के रूप में मार्केट में दस्तक दे सकता है। आमतौर पर कंपनियां अपने कॉन्सेप्ट स्मार्टफोन को मार्केट में लॉन्च नहीं करती हैं। इनफिनिक्स के जीरो सीरीज के बारे में अब नई जानकारी सामने आई है। इनफिनिक्स के जीरो सीरीज का अपकमिंग स्मार्टफोन Infinix Zero X Neo के नाम से Google Play Console की लिस्टिंग पर स्टॉप किया गया हैं। इस लिस्टिंग के इनफिनिक्स के अपकमिंग स्मार्टफोन की कई स्पेसिफिकेशन्स लीक हो गई हैं। यहां हम आपको इनफिनिक्स के इस स्मार्टफोन के बारे में डिटेल में जानकारी ऑफर कर रहे हैं।

Infinix Zero X Neo जल्द होगा लॉन्च

Infinix Zero X Neo स्मार्टफोन को जून महीने में Bluetooth SIG अथॉरिटी की लिस्टिंग में स्पॉट किया गया है। इस लिस्टिंग में इनफिनिक्स का यह स्मार्टफोन अब मॉडल नंबर X6810 के साथ गूगल प्ले कंसोल की लिस्टिंग में स्पॉट किया गया है। इस लिस्टिंग में इनफिनिक्स के अपकमिंग स्मार्टफोन के बारे में कई जानकारी जानकारी लीक हो गई हैं। इनफिनिक्स का यह फोन MediaTek Helio G90 चिपसेट और 8 GB रैम के साथ जल्द लॉन्च किया जा सकता है।

Infinix Zero X Neo

Infinix Zero X Neo स्पेसिफिकेशन्स

इनफिनिक्स के इस स्मार्टफोन के बारे में पहले बताया जा रहा है था कि ये Zero M के नाम से पेश किया जा सकता है, जो 480ppi पिक्सल डिनसिटी वाले Full HD+ डिस्प्ले के साथ पेश किया जा सकता है। इनफिनिक्स के मॉडल नंबर X6810 वाला स्मार्टफोन जून में मलेशिया के SIRIM सर्टिफिकेशन में स्पॉट किया जा चुका है। दिलचस्प है कि इस लिस्टिंग में इनफिनिक्स का यह स्मार्टफोन Infinix Zero M के नाम से लॉन्च होने की उम्मीद थी। इसके साथ ही Geekbench की लिस्टिंग में इनफिनिक्स का यह स्मार्टफ़ोन मीडियाटेक के Helio G95 चिपसेट, 8 GB की RAM, और Android 11 OS के साथ स्पॉट हुआ है। यह भी पढ़ें : Google Pixel 5a के इंडिया लॉन्च को लेकर आई बड़ी खबर, गूगल के सस्ते स्मार्टफोन कीमत से लेकर सभी खूबियां हुई लीक

उम्मीद है इनफिनिक्स के X6810 स्मार्टफ़ोन के बारे में नई रिपोर्ट इसके नाम और स्पेसिफिकेशन्स को लेकर कंफ्यूजन को दूर करेंगे। Google Play Console की लिस्टिंग से पता चलता है कि है कि ये स्मार्टफोन Infinix Zero सीरीज का मैंबर है। अटकलों की माने तो कंपनी अपनी जीरो सीरीज के दो और स्मार्टफोन Zero X और Zero X Pro को भी जल्द मार्केट में उतारेगा। यह भी पढ़ें : Motorola Edge S Pro स्मार्टफोन 108MP कैमरा, Snapdragon 870, 144Hz OLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च, जानें कीमत

लेटेस्ट वीडियो : देसी Micromax IN 2B का पबजी और बैटरी टेस्ट

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here