Xiaomi Mi MIX 4 स्मार्टफोन के इन-डिस्प्ले कैमरा को लेकर सामने आई ये दिलचस्प जानकारी, जानें कब हो रहा लॉन्च

Join Us icon

Xiaomi का अपकमिंग स्मार्टफोन Mi MIX 4 पिछले काफी दिनों से सुर्खियों में है। अब शाओमी के इस स्मार्टफोन का फ़्रेम ऑनलाइन लीक हो गया है। शाओमी के इस स्मार्टफ़ोन के बारे में रूमर्स हैं कि यह फ़ोन अंडर डिस्प्ले कैमरा के साथ पेश किया जा सकता है। नई रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि इस फ़ोन में सेल्फ़ी कैमरा फ़्रेम के बीच में स्थित है। चाइनीज पब्लिकेशन IT Home ने एक इमेज शेयर की है। कहा जा रहा है कि यह इमेज शाओमी के अपकमिंग स्मार्टफोन Mi Mix 4 का फ्रेम है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस स्मार्टफोन में तीन अंडर डिस्प्ले सेंसर मौजूद हैं। इन तीन सेंसर में – सेल्फी कैमरा, फिंगरप्रिंट सेंसर और लाइट सेंसर मौजूद हैं। इन-डिस्प्ले फिंगर प्रिंट सेंसर निश्चित रूप से किसी के लिए भी आश्चर्य की बात नहीं होगी। इस स्मार्टफोन में सेल्फी कैमरा की प्लेसमेंट काफी दिलचस्प है। आमतौर पर सेल्फी कैमरा डिस्प्ले में अपर साइड या फिर अपर साइड कॉर्नर में दिया जाता है। यह पहली बार है कि फोन के सेंटर में सेल्फी कैमरा दिया जा रहा है।

Mi Mix 4
Mi Mix 4 फ्रेम

Mi Mix 4 स्मार्टफोन कब हो रहा लॉन्च

IT Home ने अपनी रिपोर्ट में Mi MIX 4 स्मार्टफोन की लॉन्च को लेकर दावा किया गया है कि यह स्मार्टफोन 10 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। Xiaomi के अपकमिंग स्मार्टफोन MI MIX 4 के बारे में यह कई बार सामने आ चुका है कि यह फोन अगस्त महीने में लॉन्च होना है। शाओमी चीन में 11 अगस्त को अपनी 11वीं एनिवर्सरी सेलेब्रेट कर रहा है। माना जा रहा है कि इस मौके पर कंपनी अपना पहला इन-डिस्प्ले कैमरा वाला स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है।

Mi MIX 4 स्पेसिफिकेशन्स और कीमत

Mi Mix 4

Mi MIX 4 स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इस फोन में 6.67-इंच का FHD+ डिस्प्ले दिया जा सकता है। यह डिस्प्ले AMOLED पैनल वाला होगा जिसमें दोनों ओर कर्व दिए जाएंगे। शाओमी का यह स्मार्टफोन क्वालकॉम के Snapdragon 888+ चिपसेट के साथ पेश किया जाएगा जो 5G सपोर्ट के साथ आएगा। शाओमी का यह स्मार्टफोन 12GB तक की LPDDR5 RAM, और 256GB तक की UFS 3.1 स्टोरेज के साथ पेश किया जाएगा। शाओमी का यह स्मार्टफोन 5,000mAh की बैटरी के साथ 120W वायर फास्ट चार्जिंग और 70W या 80W वायरलेस चार्जिंग के साथ पेश किया जा सकता है। यह भी पढ़ें : Google ने Pixel 6 और Pixel 6 Pro से उठाया पर्दा, Google Tensor चिपसेट और Android 12 के साथ होंगे लॉन्च

कैमरा स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Mi MIX 4 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। शाओमी के अपमिंग स्मार्टफोन के बारे में कहा जा रहा है कि इस फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया जाएगा। फिलहाल दो अन्य कैमरा सेंसर के बारे में जानकारी उपलब्ध नहीं है। Mi MIX 4 स्मार्टफोन की कीमत की बात करें तो यह फोन चीन में 6,000 RMB (करीब 70,000 रुपये) की कीमत में पेश किया जा सकता है। यह भी पढ़ें : iQOO 8 सीरीज़ दमदार स्पेसिफिकेशन्स के साथ इस दिन होंगे लॉन्च, जानें क्या हैं खूबियां

लेटेस्ट वीडियो : देसी Micromax IN 2B का पबजी और बैटरी टेस्ट

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here