मीजू प्रो 7 की फोटो लीक, बड़ी स्क्रीन के साथ डेका-कोर प्रोसेसर पर जल्द हो सकता है लॉन्च

Join Us icon

कुछ समय पहले ही मीजू कंपनी ने अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन मीजू प्रो 6 लॉन्च किया था। अब ताजा खबर में सामने आ रहा है कंपनी जल्द ही इस फोन का उन्नत वर्ज़न मीजू प्रो 7 भी पेश करने वाली है। एक ताजा लीक में मीजू के इस नए फोन की फोटोज़ सामने आई है जिसके बाद इस फोन की स्पेसिफिकेशन्स व लॉन्च के कयास लगाए जा रहे हैं।

एंडरॉयड हैडलाईन्स ने मीजू प्रो 7 की फोटो शेयर करते हुए इस फोन के कुछ स्पेसिफिकेशन्स का जिक्र किया है। मीजू प्रो 7 हल्कें टॉप बेज़ल ​डिजाईन पर बना है जो देखने में काफी हद तक सैमसंग गैलेक्सी एस8 जैसा है। मीजू के इस फोन में कर्व्ड डिसप्ले के साथ ही किनारें भी हल्के राउंड दिए गए हैं।

meizu-pro-71

मीजू प्रो 7 बड़ी स्क्रीन वाली एमोलेड डिसप्ले पर पेश किया जा सकता है जिसके फ्रंट पैनल पर होम बटन दिया गया है। उम्मीद की जा रही है कि फोन का होम बटन फिंगरप्रिंट सेंसर इम्बेडिड हो सकता है। इसके अलावा कहा जा रहा है कि मीजू अपने इस फोन को हेलियो एक्स30 64-बिट डेका-कोर प्रोसेसर पर पेश कर सकती है।

भारत में लॉन्च हुआ मोटो जी5, जानें इसकी कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

कंपनी की ओर से हालांकि मीजू प्रो 7 को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है ​लेकिन लीक्स की मानें तो यह फोन एंडरॉयड नुगट आधारित होगा जो एक्सनोस 8895 पर पेश किया जा सकता है।