
साउथ कोरियन कंपनी सैमसंग ने आज अपने सबसे बड़े इवेंट Galaxy Unpacked इवेंट के दौरान कंपनी ने अपने नई जनरेशन के स्मार्टफोन, स्मार्टवॉच और ईयरफोन्स (Samsung Galaxy Buds 2 true wireless stereo (TWS) and Samsung Galaxy Watch 4) को पेश किया है। दरअसल, कंपनी ने 5G की ताकत से लैस आज इस बड़े इवेंट में दो नए फोल्डेबल फोन Samsung Galaxy Z Fold 3 और Samsung Z Flip 3 को टेक मंच पर पेश किया। अगर बात करें गैलेक्सी जेड फोल्ड 3 की तो यह एस-पेन के साथ आया है। वहीं, हम इस आर्टिकल में आपको फोल्डेबल फोन Galaxy Z Fold 3 के बारे में पूरी जानकारी देंगे। आइए आगे आपको बिना किसी देर के फोन की कीमत, डिजाइन और स्पेसिफिकेशन के बारे में बताते हैं।
Samsung Galaxy Z Fold 3 5G का डिजाइन
Samsung Galaxy Z Fold 3 5G स्मार्टफोन दो स्क्रीन और स्लिम बेजल्स के साथ पेश किया गया, जिसके कारण फोन की फ्रंट स्क्रीन ज्यादा बड़ी नजर आ रही है। इसके अलावा फोन में फ्रंट कैमरा के लिए अंदर वाली दाईं स्क्रीन पर अंडर डिसप्ले कैमरा दिया गया है। बता दें, फर्स्ट जनरेशन Galaxy Fold स्मार्टफोन इससे काफी छोटा कवर डिसप्ले से लैस था, जिसमें काफी बड़े-बड़े बेजल्स खासतौर पर टॉप और बॉटम में दिए गए थे। वहीं, इस फोन में बॉटम और टॉप दोनों तरफ स्पीकर ग्रिल देखने को मिलेगी। साथ ही डिवाइस के बॉटम में टाइप सी चार्जिंग पोर्ट है। इतना ही नहीं अलावा फोन के बैक पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है, जो कि फ्लैश के साथ कैमरा मॉड्यूल में स्थित हैं।

Samsung Galaxy Z Fold 3 5G का डिसप्ले
फोन में 2208×1768 पिक्सल रिजोल्यूशन के साथ 7.6 इंच का QXGA+ डाइमैमिक AMOLED मेन डिस्प्ले और 832×2268 पिक्सल रिजोल्यूशन के साथ 6.2 इंच का एचडी+ डाइनैमिक AMOLED कवर दिया गया है। बताया जा रहा है कि यह फोन अल्ट्रा-स्लिम बेजल्स के साथ आएगा। फोन के डिसप्ले की खास बात है कि इसमें कंपनी 10 से 120Hz तक का अडैप्टिव रिफ्रेश रेट ऑफर करती है।

Samsung Galaxy Z Fold 3 5G का कैमरा
इस फोल्डेबल फोन में कुल 5 कैमरे दिए गए हैं। अगर बात करें इस फोन में मौजूद कैमरा की तो Galaxy Z Fold3 5G में रियर पर ट्रिपल कैमरा सिस्टम दिया गया है। इस सेटअप में F/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का अल्ट्राइ वाइड सेंसर, F/1.8 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का वाइड एंगल सेंसर और F/2.4 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का टेलीफोटो सेंसर दिया गया है। इसके अलावा फोन में F/2.2 अपर्चर के साथ 10 मेगापिक्सल का कवर कैमरा और F/1.8 अपर्चर वाला 4 मेगापिक्सल का अंडर डिसप्ले कैमरा दिया गया है।

Samsung Galaxy Z Fold 3 5G का प्रोसेसर
गैलेक्सी Z फोल्ड 3 स्मार्टफोन क्वॉलकम स्नैपड्रैगन 888 से लैस है। स्नैपड्रैगन 888 में क्वॉलकम का 6th जेनरेशन AI इंजन के साथ Hexagon 780 AI प्रोसेसर है। इसमें 26 ट्रिलियन ऑपरेशंस प्रति सेकेंड (TOPS) और पिछली जनरेशन के मुकाबले तीन गुना तक प्रति वॉट सुधार है। इसके अलावा स्नैपड्रैगन 888 में 25 फीसदी तक तेज CPU परफॉर्मेंस और 35 फीसदी तक ज्यादा तेज ग्राफिक्स के साथ 7.5 Gbps तक की डाउनलोड स्पीड मिलती है।

Samsung Galaxy Z Fold 3 5G की बैटरी और कनेक्टिविटी
इस थर्ड जनरेशन फोल्डेबल फोन में डुअल 4,400एमएएच की बैटरी दी गई है जो 25 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में वाई-फाई 6E के साथ ब्लूटूथ 5.0, एनएफसी, 5G, जीपीएस और यूएसबी टाइप-C पोर्ट मिलेगा। साथ ही फोन एंडरॉयड 11 पर कार्य करता है।
Samsung Galaxy Z Fold 3 5G की रैम/स्टोरेज और S-Pen
Samsung Galaxy Z Fold 3 5G में 12जीबी की रैम के साथ 256जीबी और 512जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इसके अलावा Galaxy Z फोल्डेबल स्मार्टफोन में पहली बार एस (स्टाइलस) पेन शामिल किया गया जो कंपनी के नोट सीरीज की यूएसपी है। इस S-Pen का इस्तेमाल फोन में बिल्कुल नोट सीरीज के फोन की तरह किया जा सकता है।
Samsung Galaxy Z Fold 3 की कीमत
Samsung Galaxy Z Fold 3 की कीमत USD 1,799 (लगभग Rs 1,33,500) से शुरू होती है। वहीं, फोन Phantom Black, Phantom Silver और Phantom Green कलर में पेश किया गया है। फोन इस महीने अगस्त में ही सेल किया जाएगा। हालांकि, कंपनी ने अभी सेल डेट की घोषणा और इंडियन प्राइस का ऐलान नहीं किया है।





















