
Samsung Galaxy A12 स्मार्टफोन को कंपनी ने भारत में नए अवतार में लॉन्च कर दिया है। सैमसंग ने इस स्मार्टफ़ोन कुछ दिनों पहले रूस में Galaxy A12 Nacho नाम के साथ लॉन्च किया है। सैमसंग ने इससे पहले भारत में Galaxy A12 स्मार्टफ़ोन को फ़रवरी में लॉन्च किया था। अब सैमसंग ने Galaxy A12 स्मार्टफ़ोन को भारत में इन-होम Exynos 850 प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। सैमसंग के नए Galaxy A12 स्मार्टफ़ोन और ऑरिजनल मॉडल में सिर्फ़ Exynos चिपसेट का ही अंतर है। दोनों स्मार्टफ़ोन में बाकि कोई भी अंतर नहीं है। यहां हम आपको सैमसंग के स्मार्टफ़ोन की पूरी डिटेल दे रहे हैं।
Samsung Galaxy A12 स्मार्टफोन Exynos 850 के साथ लॉन्च
सैमसंग ने ऑरिजनल Galaxy A12 स्मार्टफोन को MediaTek Helio P35 चिपसेट के साथ पेश किया था। अब कंपनी ने नए Galaxy A12 स्मार्टफोन को 8nm Exynos 850 चिपसेट के साथ पेश किया है। सैमसंग के इस स्मार्टफोन में 6.5-इंच का PLS TFT LCD पैनल है जिसमें इनफिनिटी वी नॉच दिया है। सैमसंग के इस स्मार्टफ़ोन की डिस्प्ले का रेजलूशन HD+ 720 x 1,600 पिक्सल है।

सैमसंग के बजट फोन Galaxy A12 के फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया है। इसके साथ ही फोन के बैक में स्क्वायर शेप का कैमरा मॉड्यूल दिया है जिसका प्राइमरी कैमरा f/2.0 अपर्चर वाला 48-मेगापिक्सल का है जिसके साथ 123 डिग्री FOV वाला 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड स्नाइपर कैमरा सेंसर, 2 मेगापिक्सल मैक्रो कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा सेंसर दिया है।
सैमसंग Galaxy A12 स्मार्टफोन को कंपनी ने अब Exynos 850 चिपसेट के साथ 4GB/6GB की RAM और 64GB/128GB स्टोरेज के साथ पेश किया है। स्टोरेज बढ़ाने के लिए फोन में microSD कार्ड स्लॉट दिया है। इसके साथ ही फोन में 5,000mAh की दमदार बैटरी दी है, जो 15W फास्ट चार्ज सपोर्ट करता है। सैमसंग के इस फ़ोन में साइड माउंडेट फ़िंगरप्रिंट सेंसर दिया है। यह भी पढ़ें : India vs England 2nd Test Live Streaming : भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच आज, Sony Liv और Jio Tv एप में ऐसे देखें फ्री

सैमसंग का यह फोन Android 11 पर आधारित One UI पर रन करता है। इसके साथ ही कनेक्टिविटी के लिए फोन में डुअल 4G VoLTE, Wi-Fi 5, Bluetooth 5.0, GPS, USB Type-C पोर्ट और 3.5mm जैक दिया है। यह भी पढ़ें : अपने तो अपने होते हैं… 10वीं सालगिरह पर Xiaomi ने चीनी यूजर्स को दिए फ्री गिफ्ट, इंडियन्स को कुछ नहीं
Samsung Galaxy A12 Exynos 850 की भारत में कीमत
The Galaxy A12 स्मार्टफोन के Exynos 850 मॉडल को कंपनी ने दो वेरिएंट में पेश किया है। इस फोन 4GB RAM + 64GB स्टोरेज वेरिएंट को कंपनी ने 13,999 रुपये और 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट को 16,499 रुपये की कीमत में पेश किया है। सैमसंग का यह फोन ब्लैक, ब्लू और व्हाइट कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।












