
सैमसंग आने वाले दिनों में इंडिया के टेक मंच पर गैलेक्सी एम51 के अपग्रेडेड वेरिएंट Samsung Galaxy M52 5G लॉन्च करने के लिए तैयार दिखाई दे रहा है। पिछले कुछ दिनों से डिवाइस के बारे में कुछ जानकारी सामने आई है। वहीं, अब हैंडसेट को BIS (ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड) साइट पर देखा गया है। इससे संकेत मिलते हैं कि दक्षिण कोरियाई कंपनी जल्द भारत में अपना नया फोन लॉन्च करेगी। हालांकि, BIS लिस्टिंग में फोन के मॉडल नंबर के अलावा कोई और जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन, पहले की कई लीक्स में डिवाइस की स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा हो चुका है।
Samsung Galaxy M52 5G BIS
टेक साइट mysmartprice ने सैमसंग गैलेक्सी एम52 5G की BIS लिस्टिंग को सबसे पहले स्पॉट किया है। लिस्टिंग पर मॉडल नंबर SM-M526B/DS के साथ लिस्ट किया गया है। बता दें कि पिछले हफ्ते ही इंडियन वेरिSxट के लिए फर्मवेयर डिवेलपमेंट के बारे में जानकारी सामने आई थी। हालांकि, अभी कंपनी ने इस हैंडसेट के बारे में कोई ऑफिशियल जानकार नहीं दी है। इसे भी पढ़ें: 64MP रियर कैमरा के साथ आ सकता है Samsung का नया फोन Galaxy A53, जानें और क्या होंगी खूबियां
Samsung Galaxy M52 5G की स्पेसिफिकेशन
Samsung Galaxy M52 5G स्मार्टफोन को लेकर कहा जा रहा है कि यह जल्द ही लॉन्च हो सकता है। लॉन्च से पहले सैमसंग का यह स्मार्टफोन हाल ही में 3C सर्टिफिकेशन्स पर लिस्ट किया गया था। इस लिस्टिंग से सैमसंग के फोन की बैटरी का मॉडल नंबर और क्षमता के बारे में पता चल था। सैमसंग के इस फोन में दी जाने वाली बैटरी का मॉडल नंबर EB-BM526ABY और यह बैटरी 4860mAh की होगी। Samsung इस स्मार्टफोन की मार्केटिंग 5000 mAh की बैटरी के रूप में कर सकता है।

सैमसंग का यह फोन 15W या 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ पेश किया जा सकता है। सैमसंग का यह फोन Geekbench की वेबसाइट पर भी दस्तक दे चुका है जिससे इसके जल्द लॉन्च होने के हिंट मिलते हैं। इस लिस्टिंग में सैमसंग का यह फोन मॉडल नंबर SM-M526BR के साथ स्पॉट किया गया था। बेंचमार्क वेबसाइट पर सैमसंग का यह फोन 6GB रैम के साथ लिस्ट किया गया है। माना जा रहा है कि सैमसंग इस फोन का 8GB रैम वेरिएंट भी लॉन्च कर सकता है। इसे भी पढ़ें: Samsung ने लॉन्च किया नया और पावरफुल 5G फोन Galaxy A52s, चीनी ब्रांड्स की बढ़ेगी परेशानी
सैमसंग का यह फोन Qualcomm Snapdragon 778G SoC के साथ Adreno 642L GPU के साथ लॉन्च किया जा सकता है। सैमसंग का यह फोन Android 11 पर आधारित सैमसंग के कस्टम स्किन OneUI 3.0 पर रन करेगा। सैमसंग के अपकमिंग Galaxy M52 5G स्मार्टफोन के बारे में अटकलें लगाई जा रही हैं कि यह स्मार्टफोन हाल में ही चीन में लॉन्च किए Galaxy F52 5G का रिब्रांड वर्जन हो सकता है।






















