
Samsung ने कुछ दिनों पहले ही नेक्स्ट जेनेरेशन फोल्डेबल स्मार्टफ़ोन Galaxy Z Flip3 और Galaxy Z Fold3 को लॉन्च किया है। सैमसंग के इन स्मार्टफ़ोन के प्री-ऑर्डर शुरू हो गए हैं। सैमसंग के ये स्मार्टफ़ोन पिछले साल लॉन्च किए स्मार्टफ़ोन के मुक़ाबले काफ़ी अपग्रेड हैं। फ़िलहाल सैमसंग के इन फोल्डेबल स्मार्टफ़ोन की सेल शुरू नहीं हुए हैं। सैमसंग के फ़ोन फ़िलहाल प्री-ऑर्डर पर उपलब्ध हैं। सैमसंग ने अपने फोल्डेबल फ़ोन Galaxy Z Flip3 और Galaxy Z Fold3 की डिस्प्ले रिपेयरिंग की क़ीमत का भी खुलासा कर दिया है।
नई डिस्प्ले में कितना आएगा खर्च
द वर्ज की रिपोर्ट के मुताबिक, सैमसंग के लेटेस्ट Galaxy Z Flip3 और Galaxy Z Fold3 स्मार्टफोन की मेन फ्लैक्सीबल डिस्प्ले रिप्लेसमेंट की कीमत क्रमश: 369 डॉलर (करीब 27,500 रुपये) और 469 डॉलर (करीब 35,000 रुपये) है। दूसरे शब्दों में कहें तो Galaxy Z Fold3 की डिस्प्ले टूट जाने पर इसे रिपेयर करने का खर्च लेटेस्ट Pixel 5a की क़ीमत से ज़्यादा है। गूगल ने अपने लेटेस्ट स्मार्टफ़ोन Pixel 5a को 449 डॉलर (करीब 33,500 रुपये) की क़ीमत में पेश किया है।

सैमसंग ने फोल्डेबल स्मार्टफ़ोन कस्टमर्स के लिए सैमसंग केयर प्लस प्लान भी पेश किया है जिसकी मदद से यूज़र्स रिपेयर में क़रीब 12.99 डॉलर (क़रीब 970 रुपये) की बचत होती है। इस प्लान में सैमसंग यूज़र्स को दो साल की वॉरंटी के साथ हर साल तीन स्क्रीन रिपेयर भी मिलते हैं। बता दें कि सैमसंग Galaxy Z Flip और Galaxy Z Fold2 स्मार्टफोन की रिपेयरिंग क़ीमत 499 डॉलर (करीब 37,000 रुपये) और 549 डॉलर (करीब 40,800 रुपये) है। यानी सैमसंग ने अपने नए फोल्डेबल स्मार्टफोन की रिपेयरिंग कीमत को फ़ोन की क़ीमत की तरह कम की है।

Galaxy Z Fold3 और Flip3 : स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
Samsung Galaxy Z Fold3 स्मार्टफोन में 6.2-inch HD+ Dynamic AMOLED 120Hz आटर डिस्प्ले दिया है। इसके साथ ही फोन में अंदर 7.6-inch AMOLED 120Hz Infinity फ्लैक्स डिस्प्ले है। यह सैमसंग का पहला फोल्डेबल फ़ोन है जिसमें S Pen का सपोर्ट दिया जा रहा है। Samsung Galaxy Z Fold3 स्मार्टफोन Snapdragon 888 चिपसेट के साथ 2GB RAM और 512GB इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। इसके साथ ही यह स्मार्टफोन Android 11 पर आधारित OneUI और 4,400mAh बैटरी के साथ 25W फास्ट चार्जिंग के साथ पेश किया जा सकता है। कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें Galaxy Z Fold3 स्मार्टफोन 12MP ट्रिपल रियर कैमरा, 10MP फ्रंट डिस्प्ले और 4MP अंडर डिस्प्ले कैमरा सेंसर दिया गया है। यह भी पढ़ें : eBikeGo भारत में 25 अगस्त को लॉन्च करेगा देश का सबसे मजबूत इलेट्रिक स्कूटर Rugged EV

Samsung Galaxy Z Flip3 स्मार्टफोन में 6.7-इंच का FHD+ Dynamic AMOLED Infinity Flex डिस्प्ले दी है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। इस फोन में 1.9-इंच का सेकेंडरी स्क्रीन दी गई है। सैमसंग का यह फोन भी Snapdragon 888 चिपसेट के साथ 8GB RAM और 256GB तक की इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। फोन में 12MP का डुअल रियर कैमरा और 10MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। Galaxy Z Flip3 में 3,300mAh की बैटरी और 15W फ़ास्ट चार्जिंग दी गई है। यह भी पढ़ें : Tata भारत में 31 अगस्त को लॉन्च करेगा किफायती और दमदार Tigor EV, जानें क्या होंगी खूबियां



















