
Vivo को लेकर एक नई रिपोर्ट सामने आई है कि कंपनी अपनी वाई-सीरीज के अंदर एक नए फोन को पेश करने की योजना बना रही है। इस नए फोन को Vivo Y21s के नाम से पेश किया जा सकता है। माना जा रहा है कि डिवाइस मार्केट में पहले से लॉन्च हो चुके Vivo Y21 हैंडसेट का ट्वीक वर्जन होगा। दरअसल Vivo Y21s फोन को अब Federal Communications Commission (FCC) पर स्पॉट किया गया है। इस सर्टिफिकेशन साइट पर आने से माना जा रहा है कि स्मार्टफोन जल्द टेक मंच पर लॉन्च कर दिया जाएगा।
Vivo Y21s
आपको याद दिला दें कि इस महीने की शुरुआत में ग्लोबल सर्टिफिकेशन फोरम (GCF) में V2110 मॉडल नंबर के साथ Vivo फोन के लिए Vivo Y21s मॉनीकर देखा गया था। वहीं, डिवाइस अब कुछ स्पेक्स (के माध्यम से) के साथ एफसीसी पर दिखाई दिया है। इसे भी पढ़ें: 5GB RAM और 5000mAh बैटरी वाला सस्ता Vivo Y21 इंडिया में लॉन्च, Xiaomi-Realme को देगा टक्कर, देखें प्राइस
Vivo Y21s FCC
FCC लिस्टिंग से पता चलता है कि V2110 फोन का माप 164.26 x 76.08 x 8 मिमी है और इसका वजन लगभग 180 ग्राम है। यह डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ और जीपीएस/ग्लोनास/बीडीएस/गैलीलियो जैसी कुछ कनेक्टिविटी से लैस होगा। इसके अलावा फोन में ‘BK-C2’ मॉडल चार्जिंग केबल और ‘XE610’ मॉडल ईयरफोन के लिए सपोर्ट होगा जो कि USB-C पोर्ट और 3.5mm ऑडियो जैक के साथ आएगा। लिस्टिंग से आगे पता चलता है कि यह 4,910mAh रेटेड (5,000mAh की बैटरी) बैटरी होगी।

गौरतलब है कि Vivo Y21s को कुछ समय पहले गीकबेंच बेंचमार्किंग साइट पर कुछ स्पेक्स जैसे Helio G80 चिपसेट, 4 GB RAM और Android 11 OS के साथ देखा गया था। Y21s के अन्य स्पेसिफिकेशंस पर अभी पर्दा है। वहीं, एफसीसी लिस्टिंग के माध्यम से पता लगा है कि इसका डिज़ाइन लगभग Y21 के समान हो सकता है। इसलिए, इसमें 6.51-इंच की टियरड्रॉप नॉच डिस्प्ले होने की संभावना है। इसे भी पढ़ें: 50MP Camera और 5000mAh Battery के साथ Vivo Y33s इंडिया में लॉन्च, फोन में मिलेगी 12GB RAM की ताकत
अब जबकि Vivo Y21s को FCC सर्टिफिकेशन मिल गया है, यह अगले कुछ हफ्तों में आधिकारिक हो सकता है। वर्तमान में, यह स्पष्ट नहीं है कि कौन से बाजार में इस डिवाइस को पेश किया जाएगा। लेकिन, हम उम्मीद कर रहे हैं कि जल्द ही टेक मंच पर फोन को पेश कर दिया जाएगा।





















