
Xiaomi भारत में अपने मेगा लॉन्च इवेंट Smarter Living 2022 के आयोजन की तैयारी कर रही है। शाओमी का यह इवेंट 26 सितंबर को लॉन्च किया जाना है। शाओमी का यह इवेंट दोपहर 12 बजे शुरू होगा। शाओमी के Smarter Living 2022 इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट, सोशल मीडिया चैनल पर देखी जा सकती है। शाओमी IoT इवेंट के दौरान कंपनी छह नए प्रोडक्ट लॉन्च करेगी। शाओमी के नए लॉन्च होने वाले डिवाइस में Mi Band 6 फिटनेस ट्रेकर, Mi TV 5X सीरीज, Mi Notebook, Mi Security Camera, Mi Router, और Mi Shoes हैं। यहां हम आपको शाओमी के लॉन्च होने वाले डिवाइससे के बारे में बता रहे हैं।
Mi Band 6
शाओमी का फ़िटनेस ट्रेकर Mi Band भारत में काफ़ी पॉपुलर है। कंपनी कल भारत में लेटेस्ट Mi Band 6 को लॉन्च करने वाली है। शाओमी ने कुछ महीने पहले ही Mi Band 6 को चीन में लॉन्च किया है। लेटेस्ट Mi Band 6 में कंपनी ने 1.56-इंच का कलर AMOLED डिस्प्ले दिया है जो Mi Band 5 के मुकाबले 50 प्रतिशत बड़ा है। बता दें कि Mi Band 5 में कंपनी ने 1.1-इंच का डिस्प्ले दिया था Mi Band 6 में कंपनी 130 वॉच फेस का सपोर्ट देगी।

Mi Band 6 में कंपनी ने SpO2 सेंसर 24-घंटे हार्ट रेट सेंसर के साथ 15 नए एक्सरसाइज मोड दिए हैं। इसके साथ ही इंडोर और आउटडोर रनिंग, इंडोर-आउटडोर साइक्लिंग जैसे ऑटो डिटेक्ट फिटनेस मोड भी दिए हैं। Mi Band 6 की बैटरी को लेकर शाओमी का दावा है कि सिंगल चार्च में यह 14 दिनों बैकअप ऑफर करता है।
Mi TV 5X

शाओमी के मेगा लॉन्च इवेंट में Mi TV 5X series को भी भारत में पेश किया जाएगा। यह स्मार्ट टीवी सीरीज कंपनी के पॉपुलर Mi TV 4X टीवी लाइनअप का सक्सेसर होगा। अपकमिंग Mi TV 5X स्मार्ट टीवी में बेहतर पिक्चर क्वालिटी, साउंड क्वालिटी के साथ पहले से बेहतर फीचर मिलेंगे। Mi TV 5X स्मार्ट टीवी में Dolby Atmos और Dolby Vision का सपोर्ट दिया गया है। शाओमी के इस टीवी में 40W स्पीकर दिए गए हैं। इसके साथ ही Xiaomi ने IMDB के साथ भी पार्टनरशिप की है। इसके साथ ही इस टीवी में Google Assistant, PatchWall UI, और मैटल डिज़ाइन दिया है।
New Mi Notebook

Xiaomi अपने लॉन्च इवेंट में नए Mi Notebooks लैपटॉप भी लॉन्च करेगी। Mi.com पर नए लैपटॉप की टीज करते हुए शाओमी ने बताया कि इनमें 16:10 आस्पेक्ट रेश्यो के साथ 6.4 मिलियन पिक्सल वाली डिस्प्ले दी जाएगी। इसके साथ ही नए Mi Notebook सीरीज में बैकलिट कीबोर्ड दिया जाएगा। इसके साथ ही लैपटॉप के पावर बटन में फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया जाएगा। यह लैपटॉप एयरक्राफ्ट ग्रेड एल्यूमिनियम से बना है। Xiaomi के लेटेस्ट लैपटॉप लेटेस्ट 11th Gen Intel core प्रोसेसर के साथ पेश किए जाएंगे।
Mi Security Camera
Xiaomi भारत में अपने नए Mi Security Camera भी कल के इवेंट में पेश करेगा। ये स्मार्ट कैमरा बेहतर वीडियो क्लियरिटी के साथ साथ डुअल बेंड वाइ-फाइ सपोर्ट के साथ आएंगे इसके साथ ही इन सिक्योरिटी कैमरा को Mi Home app की मदद से कंट्रोल किया जा सकता है।
Mi Router

Xiaomi भारत में कल पहला Wi-Fi राउटर भी लॉन्च करेगा। यह लेटेस्ट Mi Router फास्ट कनेक्टिविटी, स्पीड ऑफर करेगा। इस वाईफाई राउटर को ऐप की मदद से सिक्योरिटी और इंटरनेट परफॉर्मेंस को कंट्रोल किया जा सकता है। यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy Buds2 भारत में इस कीमत में होंगे लॉन्च, जल्द शुरू होगी प्री-बुकिंग
Mi Shoes
शाओमी अपने इवेंट में Mi Shoes को भी भारत में पेश करेगी। शाओमी का दावा है कि नए फूटवेयर हल्के और लाइटवेट हैं। शाओमी के लेटेस्ट सूज में कंफर्ट फिट के लिए हाई इलास्टिक और बैक्टीरिया से प्रोटेक्शन दी गई है। Mi Shoes को अलग अलग कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy M32 5G स्मार्टफ़ोन भारत में हुआ लॉन्च, कम क़ीमत में मिलेंगे धमाकेदार फीचर, Xiaomi और Realme की उड़ेगी नींद





















