Samsung Galaxy Buds2 भारत में इस कीमत में होंगे लॉन्च, जल्द शुरू होगी प्री-बुकिंग

Join Us icon

Samsung ने हाल में ही Galaxy Buds2 इयरबड्स को लॉन्च किया है। सैमसंग के लेटेस्ट ट्रू वायरलेस इयरबड्स (TWS) जल्द ही भारत में भी लॉन्च होने हैं। Samsung के लेटेस्ट इयरबड्स को लेकर खबर है कि भारत में इनकी प्री ऑर्डर बुकिंग जल्द ही स्टार्ट हो सकती है। फिलहाल सैमसंग ने गैलेक्सी बड्स 2 की इंडिया प्राइसिंग को लेकर जानकारी शेयर नहीं की है। 91Mobiles के पास सैमसंग के Galaxy Buds2 की इंडिया कीमत के बारे में जानकारी मिली है। रिपोर्ट की माने तो Samsung Buds2 इयरबड्स को 15,000 रुपये से कम की कीमत में पेश किया जा सकता है। इसके साथ ही टॉप-एंड Buds Pro को भारत में 15,990 रुपये की कीमत में पेश किया जा सकता है। यहां हम आपको Samsung Galaxy Buds2 की कीमत, स्पेसिफिकेशन्स और दूसरी डिटेल्स के बारे में बता रहे हैं।

Samsung Galaxy Buds2 कीमत

Samsung भारत में Galaxy Buds2 के प्री बुकिंग अगले हफ्ते से शुरू कर सकता है। लॉन्च से पहले सैमसंग के TWS की इंडिया प्राइसिंग लीक हो गई है। 91Mobiles की रिपोर्ट की माने तो Galaxy Buds2 को भारत में 12,990 रुपये की कीमत में पेश किया जा सकता है। यह कीमत ऑरिजनल Galaxy Buds से ज़्यादा है, जिसे कंपनी ने भारत में 9,990 रुपये की क़ीमत में पेश किया था।

samsung-galaxy-buds-2

Samsung Galaxy Buds2 को कंपनी ने चार कलर – व्हाइट, ग्रेफाइट, ओलिव और लेवेंडर ऑप्शन में पेश किया है। सैमसंग के इयरबड्स सभी चार कलर में पेश किये जा सकते हैं। फ़िलहाल सैमसंग ने इंडिया लॉन्च को लेकर कोई जानकारी शेयर नहीं की है।

Samsung Galaxy Buds2 फीचर्स

Samsung Galaxy Buds2 इयरबड्स को कंपनी ने ग्लॉसी टेक्चर में इन-इयर डिजाइन के साथ पेश किया है। Samsung Galaxy Buds2 के बड्स में सिलिकन इयर टिप दिया गया है ताकि इनकी अच्छी फिटिंग बने रहे। इन इयरबड्स में डायनमिक 2 वे स्पीकर दिए गए हैं जो कि क्रिस्प, हाइ नोट और बेस साउंड ऑफर करते हैं। इस इयरबड्स का Active Noise Cancellation फीचर बाहर के शोर को 98 प्रतिशत तक रिमूव कर देता है। Samsung का नया इयरबड्स तीन अलग अलग एंबिएंट साउंड को सपोर्ट करता है। इयरबड्स में मशीन लर्निंग और तीन माइक फीचर दिए गए हैं। यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy M32 5G स्मार्टफ़ोन भारत में हुआ लॉन्च, कम क़ीमत में मिलेंगे धमाकेदार फीचर, Xiaomi और Realme की उड़ेगी नींद

Samsung Galaxy Buds2 का चार्जिंग केस डुअल टोन फिनिश के साथ पेश किया गया है। Samsung Galaxy Buds2 के बैटरी को लेकर कंपनी का दावा है कि ये सिंगल चार्ज में 5 घंटे का बैकअप ऑफर करते हैं। इसके साथ ही चार्जिंग केस 15 घंटे का और बैकअप ऑफर करते हैं। यह भी पढ़ें : Vivo X70 Pro स्मार्टफोन Google Play Console पर हुआ लिस्ट, लॉन्च से पहले सामने आई खूबियां

लेटेस्ट वीडियो : Vivo X70 कुछ ऐसा होगा लुक

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here