
Xiaomi ने कंफर्म किया है कि वह भारत में Mi TV 5X स्मार्ट टीवी को लॉन्च करेगा। शाओमी का यह स्मार्ट टीवी 26 अगस्त को Mi Smarter Living 2022 इवेंट के दौरान अन्य दूसरे प्रोडक्ट के साथ पेश किया जाएगा। शाओमी इंडिया ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर कंपनी के अपकमिंग स्मार्ट टीवी के लिए माइक्रोसाइट पर फ़ीचर शेयर किए हैं। Mi TV 5X स्मार्ट टीवी कंपनी ने साल 2019 में पेश किए Mi TV 4X series का सक्सेसर होगा। Mi TV 5X स्मार्ट टीवी के लैंडिंग पेज से शाओमी के अपकमिंग टीवी के बारे में जानकारी मिलती है।
Xiaomi Mi TV 5X स्मार्ट टीवी जल्द होगा लॉन्च
Xiaomi Mi TV 5X स्मार्ट टीवी भारत में 26 अगस्त को Mi Smarter Living 2022 इवेंट के दौरान पेश किया जाएगा। Xiaomi Mi TV 5X स्मार्ट टीवी स्लिम बैजल के साथ पेश किया जाएगा जो कि यूजर्स को फुल स्क्रीन व्यूविंग एक्सपीरियंस मिलेगा। शाओमी का दावा है कि यह स्मार्ट टीवी ब्राइट और फाइन ट्यून विजुअल प्रोवाइड करता है। इसके साथ ही टीवी के एज मैटेलिक फिनश को सपोर्ट करते हैं। ये टीवी डॉल्बी पावर स्पीकर के साथ पेश किए जाएंगे।

शाओमी का नया स्मार्ट टीवी नेक्स्ट जेनेरेशन PatchWall UI एक्सपीरियंस के साथ ऑफर करेगा। इसके साथ ही इस टीवी में फार-फील्ड माइक्रोफोन सपोर्ट के साथ गूगल असिस्टेंट फीचर के साथ पेश किया गया है। शाओमी का कहना है कि उसका अपकमिंग टीवी फ्यूचर रेडी स्पेसिफिकेशन्स के साथ पेश किया जाएगा।
Mi Smarter Living 2022 : ये प्रोडक्ट होंगे लॉन्च
Mi TV 5X स्मार्ट टीवी के साथ-साथ शाओमी अपने मेगा लॉन्च इवेंट Mi Smarter Living 2022 में नए लैपटॉप – Mi Notebook Pro 14 और Mi Notebook Ultra 15 को पेश करेगा। इन्हें कंपनी ने कुछ दिनों पहले ही चीन में पेश किया है। शाओमी के नए Mi Notebooks लैपटॉप 16:10 आस्पेक्ट रेश्यो डिस्प्ले, 11th जेनेरेशन इंटेल कोर प्रोसेसर, बैकलिट की-बोर्ड, वेबकैब, थंडरबोल्ट पोर्ट और दूसरे फ़ीचर्स के साथ पेश किए जाएंगे। यह भी पढ़ें : Micromax IN 2B स्मार्टफोन 500 रुपये हुआ महंगा, जानें क्या हैं नई कीमत
इसके साथ ही Mi Band 6 भी इस इवेंट में पेश किया जाएगा। इस फिटनेस बैंड को कंपनी 1.56-इंच का AMOLED स्क्रीन के साथ पेश करेगी। इस बैंड में 14 दिनों की बैटरी, बेहतर SpO2 ट्रैकर, हार्ट रेट ट्रैकर और स्लीप मॉनीटर दिया जाएगा। Xiaomi के इस इवेंट में Wi-Fi राउटर, नया सिक्योरिटी कैमरा, स्मार्ट स्पीकर और स्मार्ट टीवी बॉक्स भी पेश कर सकता है। यह भी पढ़ें : Tata भारत में 31 अगस्त को लॉन्च करेगा किफायती और दमदार Tigor EV, जानें क्या होंगी खूबियां





















