
Motorola को लेकर खबर है कि कंपनी जल्द ही दो बजट स्मार्टफोन Moto E20 और Moto E30 को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। मोटोरोला के इन दोनों स्मार्टफ़ोन के लॉन्च डेट को लेकर फ़िलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है। हमने कुछ दिन पहले ही Moto E20 स्मार्टफोन के रेंडर और स्पेसिफिकेशन्स देखें हैं, जिन्हें पॉपुलर लीकस्टर इवान ब्लास ने शेयर किए हैं। इवान ब्लास ने ट्वीटर कर कोडनेम Aruba वाले Moto E20 स्मार्टफोन की डिस्प्ले साइज, कैमरा स्पेसिफिकेशन्स और बैटरी के बारे में जानकारी शेयर की है। अब Moto E20 स्मार्टफोन को बेंचमार्क टेस्ट प्लेटफॉर्म Geekbench पर स्पॉट किया गया है।
Moto E20 स्पेसिफिकेशन्स (Geekbench)
Geekbench 5 टेस्ट के रिजल्ट से पता चलता है कि Motorola Aruba कोडनेम वाला डिवाइस Moto E20 के नाम से मार्केट में लॉन्च हो सकता है। इस बेंचमार्क टेस्ट से जो पता चलता है उसकी माने तो Moto E20 स्मार्टफोन में 1.6GHz ओक्टा-कोर Unisoc चिपसेट दिया जा सकता है। मोटोरोला के इस फोन में 2GB का रैम और Android 11 के साथ लॉन्च होगा। ग्राफिकल परफॉर्मेंस के लिए फोन में Mali-G57 GPU दिया जाएगा।

Geekbench 5 टेस्ट रिजल्ट को देखें तो सिंगल कोर टेस्ट में Moto E20 का स्कोर 273 पॉइंट्स और मल्टी कोर टेस्ट में 712 पॉइन्ट रहा। वहीं Geekbench 4 टेस्ट में Moto E20 स्मार्टफोन ने सिंगल कोर में 1467 पॉइन्ट्स और मल्टी कोर में 4621 पॉइन्ट्स का स्कोर हासिल किया है। यह भी पढ़ें : Mi NoteBook Ultra और NoteBook Pro भारत में हुए लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां
Moto E20 स्मार्टफोन के पिछले लीक रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि फोन में 6.5-इंच की HD+ डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसके साथ ही फोन में डुअल कैमरा सेटअप और वाटर ड्रॉप नॉच दी जा सकती है। मोटोरोला के इस फोन में प्राइमरी कैमरा 13MP का है, जिसके साथ 2MP का डेप्थ सेंसर दिया जाएगा। इसके साथ ही फोन में 4000mAh की बैटरी दी जा सकती है। मोटोरोला के फोन में सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा। इस फोन में 2GB रैम और 32GB की स्टोरेज दी जा सकती है। यह भी पढ़ें : Motorola Edge 20 Pro स्मार्टफोन भारत में Snapdragon 870 चिपसेट के साथ सितंबर में होगा लॉन्च





















