
Xiaomi ने आज भारत में अपना लेटेस्ट बजट स्मार्टफोन Redmi 10 Prime को लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन के साथ Redmi ने भारत में नया ट्रू वायरलेस इयरबड्स Redmi Earbuds 3 Pro को भी लॉन्च किया है। रेडमी के भारत में लॉन्च किए गए लेटेस्ट इयरबड्स इस साल की शुरुआत में चीन में लॉन्च किए Redmi AirDots 3 इयरबड्स के रिब्रांड वर्जन हैं। यहां हम आपको शाओमी के सब-ब्रांड रेमडी के लेटेस्ट Redmi Earbuds 3 Pro की क़ीमत और फ़ीचर्स के बारे में डिटेल में बता रहे हैं।
Redmi Earbuds 3 Pro : कीमत
Redmi Earbuds 3 Pro इयरबड्स को कंपनी ने भारत में 2,999 रुपये की कीमत में पेश किया है। रेडमी के इयरबड्स को ब्लू, पिंक और व्हाइट कलर में पेश किया गया है। रेडमी के लेटेस्ट इयरबड्स को Amazon, Mi.com, Mi Home stores, और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स से 9 सितंबर से ख़रीदा जा सकता है।

Redmi Earbuds 3 Pro : स्पेसिफिकेशन्स
Redmi Earbuds 3 Pro इयरबड्स को कंपनी ने QCC3040 चिपसेट के साथ पेश किया है जिसमें Bluetooth 5.2 कनेक्टिविटी दी गई है। इस इयरबड्स में गेमिंग के लिए लो लेटेंसी के साथ साथ बेलेंस्ड और आर्मच्योर डुअल ड्राइवर दिए हैं तो। ऑडियो क्वालिटी को बढ़ाते हैं।
इसके साथ ही इसमें मल्टी फंशनल टच कंट्रोल दिया गया है।इसके साथ ही बड्स में वीयर डिटेक्शन दिया गया है। ये बड्स MIUI डिवाइसेस के साथ आसानी से कनेक्ट हो जाते हैं। जैसे ही ये इयरबड्स MIUI डिवाइसेस के साथ कनेक्ट हो जाते हैं तो कनेक्शन स्टेटस और बैटरी स्टेटस स्क्रीन पर दिखने लगता है। रेडमी के लेटेस्ट TWS में इंफ्रारेड (IR) सेंसर दिया गया है। इयरबड्स को जैसे ही कान से निकाला जाता है तो यह सेंसर म्यूजिक को तुरंत पॉज़ कर देता है। यह भी पढ़ें : Lenovo ने भारत में दो स्क्रीन साइज में लॉन्च किया IdeaPad Slim 5 Pro, जानें क़ीमत और खूबियां
चार्जिंग केस के साथ इसकी कुल बैटरी 600mAh की है जो करीब 30 घंटे का बैकअप ऑफर करता है। इस इयरबड्स में चार्जिंग के लिए USB Type-C पोर्ट दिया है। एक इयरबड्स में 43mAh की बैटरी दी है जो 7 घंटे का बैकअप ऑफर करता है। इसके साथ ही यह TWS को IPX4 रेटिंग के सात पेश किया गया है। यह भी पढ़ें : Realme Pad भारत में Realme 8i और Realme 8s के साथ 9 सितंबर को होगा लॉन्च





















