
Realme Pad के भारत में लॉन्च होने की तारीख से कंपनी ने पर्दा उठा दिया है। रियलमी ने अपने अपकमिंग टैब को फ्लिपकार्ट पर लिस्ट किया है। रियलमी का यह पहला टैबलेट है जिसकी मार्केट में सीधी टक्कर Apple के एंट्री लेवल iPad और Samsung के Galaxy Tab A series से होनी है। Realme Pad को कंपनी अपने बजट स्मार्टफोन Realme 8i और Realme 8s के साथ 9 सितंबर को लॉन्च करेगी। फ्लिपकार्ट लिस्टिंग से पता चलता है कि इस टैबलेट की मोटाई 6.9mm है। फिलहाल इस टैब के बारे में कंपनी ने कोई और डिटेल शेयर नहीं की है।
Realme का कहना है कि इस टैबलेट में फुल स्केल ऑडियोविजुअल एक्सपीरियंस मिलेगा। इसके साथ ही यूजर्स पहले से ज्यादा फोकस होकर ई-रीडिंग कर पाएंगे। इस टैबले में बड़ी बैटरी के साथ फास्ट चार्जिंग एक्सपीरियंस मिलेगी। कुछ दिनों पहले Realme CMO फ्रांसिस वॉन्ग ने बताया कि Realme Pad में AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा। इसके साथ ही इस टैबलेट के रेंडर भी सामने आ चुके हैं, जिससे डिजाइन के बारे में जानकारी मिलती है।
Realme Pad स्पेसिफिकेशन्स (लीक)
Realme के टैबलेट को हाल में ही Geekbench पर मॉडल नंबर RMP2102 के साथ स्पॉट किया गया है। लिस्टिंग से पता चलता है कि रियलमी का टैबलेट MediaTek Helio G80 चिपसेट के साथ 4GB RAM और Android 11 OS पर आधारित Realme UI 2.0 पर रन करेगा। Realme Pad के बारे में सामने आई रिपोर्टस की माने तो इसमें 10.4-इंच का डिस्प्ले दिया जाएगा, जो कि AMOLED पैनल होगा और बैजल काफी स्लिम होंगे। इसके साथ ही टैबलेट में स्टायलस पेन का स्लॉट भी मिलेगा। इसके साथ ही टैब के फ्रंट और बैक में 8 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा। यह भी पढ़ें : Xiaomi और Realme के बाद Samsung ने भी बढ़ाई कीमतें, Galaxy A52 4G स्मार्टफोन हुआ महंगा
Realme Pad की कीमत (संभावित)
Realme के अपकमिंग टैबलेट के बारे में कहा जा रहा है कि ये मिड-रेंज सेग्मेंट में पेश किया जा सकता है। इस टैबलेट की क़ीमत 20,000 रुपये तक हो सकती है। यह भी पढ़ें : Infinix Zero X Pro स्मार्टफोन 6.7-इंच AMOLED डिस्प्ले और Android 11 के साथ होगा लॉन्च, जानें क्या होंगी खूबियां























