Lenovo ने भारत में दो स्क्रीन साइज में लॉन्च किया IdeaPad Slim 5 Pro, जानें क़ीमत और खूबियां

Join Us icon

Lenovo ने भारत में अपना लेटेस्ट IdeaPad Slim 5 Pro लैपटॉप को लॉन्च कर दिया है। लेनोवो के आइडियापैड सीरीज़ के लेटेस्ट लैपटॉप को स्ट्रीमिंग और वर्क टू इंटरटेनमेंट के लिए ख़ास तौर पर ऑप्टिमाइज्ड किया गया है। लेनोवो का यह लैपटॉप Intel 11th Gen और AMD Ryzen प्रोसेसर के साथ हाई-एंड GPU और स्पीकर के साथ पेश किया गया है। यहां हम आपको Lenovo IdeaPad Slim 5 Pro लैपटॉप की क़ीमत और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में डिटेल में जानकारी दे रहे हैं।

Lenovo IdeaPad Slim 5 Pro स्पेसिफिकेशन्स

लेनोवो का लेटेस्ट IdeaPad Slim 5 Pro लैपटॉप में 14-इंच का 2.2K IPS एंटी-ग्लेयर डिस्प्ले दिया गया है। इसके साथ ही यूजर्स इस लैपटॉप का 16 इंच WQXGA IPS एंटी ग्लेयर डिस्प्ले वेरिएंट को भी खरीद सकते हैं। इस लैपटॉप की डिस्प्ले के चारों ओर नैरो बैजल दिए गए हैं। इस लैपटॉप का आस्पैक्ट रेश्यो 16:10 है। इसके साथ ही डिस्प्ले 100% sRGB कलर गौमट सपोर्ट करती है।

Lenovo IdeaPad Slim 5 Pro

लेनोवो का यह लैपटॉप 11th Gen Intel Core i7 और AMD Ryzen 7 5800H प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। इस लैपटॉप को ग्राफिक्स के लिए मल्टीपल ऑप्शन – NVIDIA GeForce, Intel Iris Xe, और AMD Radeon मिलते हैं। इस लैपटॉप में बड़ा टचपैड मिलता है। इस लैपटॉप में कंपनी ज़ीरो टंच लॉगइन दिया गया है। लैपटॉप के फ़्लिप ओपन करने के साथ ही यह काम करने को तैयार हो जाता है। इस लैपटॉप में इन्फ़्रारेड कैमरा दिया गया है जो फ़ेस अनलॉक को सपोर्ट करता है। जो यूज़र्स को पहचान कर ऑटोमैटिक पावर ऑन और बूट अप कर लेता है।

Slim 5 Pro लैपटॉप में डुआल माइक्रोफोन दिया है जिससे यह Microsoft Cortana और Amazon Alexa सपोर्ट करता है। Alexa की मदद से यूजर्स अमेजन प्लेटफॉर्म के कई फीचर्स को एक्सेस कर पाएंगे। इसके साथ ही स्मार्ट होम डिवाइसेस को कंट्रोल भी कर पाएंगे। इसके साथ ही अमेजन की शॉपिंग लिस्ट भी अपटेड कर पाएंगे। वहीं दूसरी ओर, Cortana से यूजर्स रिमाइंडर सेट, लिस्ट तैयार करना जैसे काम कर पाएंगे। यह भी पढ़ें : Realme Pad भारत में Realme 8i और Realme 8s के साथ 9 सितंबर को होगा लॉन्च

Lenovo IdeaPad Slim 5 Pro

Lenovo IdeaPad Slim 5 Pro : कीमत

Lenovo IdeaPad Slim 5 Pro लैपटॉप की कीमत की बात करें तो भारत में इसे 77,990 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। लेनोवो के इस लैपटॉप को कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट Lenovo.com के साथ-साथ दूसरे ई-कॉमर्स वेबसाइट और ऑफ़लाइन स्टोर से भी ख़रीदा जा सकता है। यह भी पढ़ें : Xiaomi और Realme के बाद Samsung ने भी बढ़ाई कीमतें, Galaxy A52 4G स्मार्टफोन हुआ महंगा

लेटेस्ट वीडियो : Vivo X70 कुछ ऐसा होगा लुक

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here