
Apple साल में एक ही बात अपने मोबाइल फोन लॉन्च करता है और उन चुनिंदा डिवाईसेज़ के दाम टेक मार्केट में राज करता है। इस बार कंपनी iPhone 13 series लेकर आएगी और इसका इंतजार भी बेसब्री से हो रहा है। इस इंतजार को खत्म करते हुए एप्पल ने आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी है कि कंपनी अपनी आईफोन 13 सीरीज़ को आने वाली 14 सितंबर के दिन टेक मंच पर पेश करेगी। इस सीरीज़ के तहत iPhone 13, iPhone 13 mini, iPhone 13 Pro और iPhone 13 Pro Max लॉन्च किए जा सकते हैं।
iPhone 13 series लॉन्च डिटेल
Apple ने आधिकारिक तौर पर अनाउंस कर दिया है कि आईफोन 13 सीरीज़ आने वाली 14 सितंबर को टेक मंच पर दस्तक दे देगी। कंपनी ने इस लॉन्च ईवेंट को ‘Apple Event’ का नाम दिया है। यह बड़ा प्रोग्राम कैलिर्फोनिया स्थित एप्पल पार्क में आयोजित किया जाएगा जो 14 सितंबर को 10:00 a.m. PDT पर शुरू होगा। यह वक्त भारतीय समयानुसार रात के 10 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा। एप्पल इस लॉन्च ईवेंट को लाईव स्ट्रीमिंग के जरिये दिखाएगी जिसका प्रसारण भारत में भी होगा। iPhone 13 series वाले इस Apple Event को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर देखा जा सकेगा।
होगी ये बड़ी घोषणाएं
एप्पल ने 14 सितंबर को होने वाले लॉन्च ईवेंट की जानकारी तो दे दी है लेकिन कंपनी ने यह नहीं बताया है कि इन बड़े ईवेंट के मंच से क्या बड़ी अनाउंसमेंट की जाएगी और लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स और लीक्स की मानें तो इस साल आईफोन 13 सीरीज़ के तहत iPhone 13, iPhone 13 mini, iPhone 13 Pro और iPhone 13 Pro Max मॉडल पेश किए जा सकते हैं।

Apple iPhone 13 series के अलावा चर्चा है कि 14 सितंबर को एप्पल ईवेंट के दौरान कंपनी Apple Watch Series 7 को भी पेश कर सकती है। इस आगामी एप्पल एप्पल वॉच के भी फीचर्स इंटरनेट पर लीक हो चुके हैं। वहीं साथ ही जून महीने में आयोजित हुए WWDC 2021 ईवेंट के मंच से एप्पल ने iOS 15 को पेश किया था, यह नया आईओएस वर्ज़न भी 14 सितंबर को आधिकारिक तौर पर रोलआउट किया जा सकता है।



















