
स्मार्टफोन निर्माता सोनी ने भारत में मौजूद अपनी स्मार्टफोन सीरीज़ में एक और डिवाईस जोड़ दिया है। सोनी की ओर से एक्सपीरिया एक्सए1 लॉन्च किया गया है। यह फोन कंपनी द्वारा पहली बार एमडब्ल्यूसी ईवेंट में पेश किया गया था। भारत में इस फोन की कीमत 19,900 रुपये रखी गई है, जो आज से ही सभी आॅनलाईन और आॅफलाईन माध्यमों पर सेल के लिए उपलब्ध हो गया है।
6जीबी रैम वाला शाओमी मी6 19 अप्रैल को होगा लॉन्च
सोनी एक्सपीरिया एक्सए1 की बात की जाए तो यह कंपनी के पुराने स्मार्टफोन एक्सपीरिया एक्सए का ही उन्नत वर्ज़न है। यह फोन 5-इंच की ऐज़ टू ऐज़ एचडी डिसप्ले पर पेश किया गया है। यह फोन एंडरॉयड नुगट आधारित है तथा 2.3गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टा-कोर मीडियोटेक हेलियो पी20 चिपसेट पर काम करता है।

एक्सपीरिया एक्सए1 में 3जीबी रैम के साथ 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 256जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 1/2.3-इंच एक्मोर आरएस सेंसर वाला 23-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है तथा सेल्फी के लिए इसमें 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।
इवोक सीरीज में माइक्रोमैक्स ने उतारे दो नए फोन, आज रात से फ्लिपकार्ट पर होंगे उपलब्ध
4जी वोएलटीई सपोर्ट के साथ ही सोनी का यह फोन एनएफसी, ब्लूटूथ, यूएसबी टाईप-सी व अन्य बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स से लैस है। पावर बैकअप के लिए कंपनी की ओर से इसमें 2,300एमएएच की बैटरी दी गई है। 19,990 रुपये की कीमत वाला यह फोन वाईट, ब्लैक तथा पिंक कलर के ह्यू वेरिएंट में सेल के लिए उपलब्ध है।


















