
Moto Tab G20 भारत में लॉन्च हो गया है। यह मोटोरोला को अफोर्डेबल टैबलेट है जिसे भारत में Flipkart की एनुअल फेस्टिवल सेल Flipkart Big Billion Days सेल से खरीदा जा सकता है। मोटोरोला का यह भारत में लॉन्च पहला टैबलेट है जिसे कंपनी ने मैटल बिल्ट, मोनो स्पीकर और Dolby Atmos ऑडियो सिस्टम के साथ पेश किया है। इस टैबलेट के बैक पैनल में आइकॉनिक Moto डिंपल के साथ सिंगल कैमरा सेंसर के साथ लॉन्च किया है। Moto Tab G20 टैबलेट Android 11 ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करता है जो स्टॉक एंड्रॉयड और एड फ्री एक्सपीरियंस ऑफर करता है। Moto Tab G20 टैबलेट में 8-इंच का डिस्प्ले, MediaTek Helio P22T, 5MP कैमरा और 5,100mAh बैटरी दी गई है।
Moto Tab G20 क़ीमत और सेल ऑफर
Moto Tab G20 टैबलेट को भारत में 10,999 रुपये की कीमत में पेश किया गया है, जो कि प्लेटेनियम ग्रे कलर ऑप्शन में आता है। मोटोरोला के टैब को दो अक्टूबर से खरीदा जा सकता है। Flipkart Big Billion सेल के दौरान इस टैब पर 1000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और ICICI और Axis Bank के कार्ड पर 10 प्रतिशत का डिस्काउंट मिलेगा।
Moto Tab G20 स्पेसिफिकेशन्स

Moto Tab G20 टैबलेट में 8-इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजलूशन 1280 x 800 पिक्सल है। इस टैब की ब्राइटनेस 350 निट्स तक और स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 85 प्रतिशत का है। मोटोरोला का कहना है कि इस फोन में बेहतर टच परफॉर्मेंस के लिए TDDI टेक्नोलॉजी दी गई है। इस टैब के रियर पैनल में 5MP का कैमरा सेंसर और फ्रंट में 2 मेगापिक्सल का कैमरा दिया है। इस टैब का साइज 199.1×121.8×8.15mm और वजन 305 ग्राम है। Moto Tab G20 में 5,100mAh की बैटरी और 10W चार्जिंग सपोर्ट दिया है। कंपनी का दावा है कि यह 15 घंटे का वीडियो या 18 घंटे की ब्राउसिंग का बैकअप ऑफ़र करता है। यह भी पढ़ें : Vivo X70 Pro स्मार्टफोन 50MP रियर और 32MP फ्रंट कैमरा, 8GB रैम और दमदार फीचर के साथ हुआ लॉन्च

Moto Tab G20 टैबलेट में MediaTek Helio P22T प्रोसेसर दिया है जो IMG GE8320 650 GPU के साथ आता है। मोटोरोला का यह टैबलेट 3GB RAM और 32GB स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। मोटोरोला के टैब की स्टोरेज microSD कार्ड के जरिए 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। यह टैब Android 11 OS पर रन करता है जो Dolby Atmos सपोर्ट करता है। इसके साथ ही इसमें Google Kids Space और पेरेंट कंट्रोल जैसे फ़ीचर भी दिए गए हैं। यह भी पढ़ें : SHARP ने बड़ी बैटरी और डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया दुनिया का सबसे हल्का 5G स्मार्टफोन, देखिए खूबियां





















